CISF कांस्टेबल का सपोर्ट करने वाले लोगों पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, बोली- शरीर को बिना पूछे छूना…

Kangana Ranaut Slap Incident: 6 जून को कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया था. अब एक्ट्रेस ने कांस्टेबल को सपोर्ट करने वाले लोगों को जमकर सुनाया. एक्ट्रेस ने इस मामले में ट्वीट भी किया.

Kangana Ranaut Slap Incident: नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल की ओर से कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया था. इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी. जहां कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने एक्ट्रेस का साथ दिया, वहीं विशाल ददलानी ने उस महिला पर प्यार जताते हुए उसे नौकरी देने तक का वादा किया. अब कंगना रनौत ने फाइनली सीआईएसएफ महिला को सपोर्ट करने वाले लोगों को आड़े-हाथों में लिया है.


CISF कांस्टेबल का सपोर्ट करने वाले लोगों पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट
कंगना रनौत ने एक्स पर एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ”प्रत्येक दुष्कर्म करने वाले, हत्यारे या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण होता है, कोई भी अपराध बिना कारण के नहीं होता है, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा दी जाती है. यदि आप इसके साथ जुड़े हुए हैं, तो ये काफी गलत है.”

Read Also- कंगना रनौत के सपोर्ट में आए बॉलीवुड स्टार्स, CISF महिला को जमकर लताड़ा, बोले- सभ्य तरीके से भी…

Read Also-कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला को इस पॉपुलर सिंगर ने नौकरी देने का किया वादा, बोले- कोई मुझसे मिलवा…

Read Also- कौन है कुलविंदर कौर? जिसने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, CISF जवान ने इस वजह से उठाया कदम

नफरत और ईर्ष्या न रखने की कंगना ने दी सलाह
उन्होंने आगे लिखा, “याद रखें अगर आपको किसी के इंटीमेट जोन में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से कोई दिक्कत नहीं है, तो अंदर ही अंदर आपको दुष्कर्म या हत्या से भी कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि यह भी सिर्फ प्रवेश या चाकू मारना ही बड़ी बात है. आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों पर गहराई से गौर करना चाहिए, मेरा सुझाव है कि कृपया योग और ध्यान अपनाएं अन्यथा जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा, इतना अधिक द्वेष, नफरत और ईर्ष्या न रखें, कृपया खुद को इनसब से बचाकर रखें.

कंगना रनौत के साथ आखिर क्या हुआ था?
थप्पड़ की घटना 6 जून को हुई, जब कंगना एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थीं. जब कंगना दिल्ली जा रही थीं तो कथित तौर पर एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. घटना के कुछ घंटों बाद, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जहां उन्होंने बताया था कि वो कैसी हैं.


कंगना ने क्या कहा था वीडियो में
वीडियो में कंगना रनौत ने कहा, ”मुझे मीडिया और मेरे शुभचिंतकों से बहुत सारे फोन आ रहे हैं. सबसे पहले, मैं सुरक्षित हूं, मैं बिल्कुल ठीक हूं. जो घटना हुई वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ हुई. जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में एक सुरक्षा स्टाफ सदस्य बगल से आई और मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देनी शुरू कर दी.” एक्ट्रेस ने कहा, ”जब मैंने उनसे (सीआईएसएफ जवान) पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती है. मैं सुरक्षित हूं.”

Also Read- कंगना रनौत ने मंडी में जीत से पहले कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य पर कसा तंज, बोली- उन्हें अब बैग पैक करने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >