क्या राजनीतिक सफलता के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगी कंगना रनौत, एक्ट्रेस बोली- जुनून के साथ चलना…

Kangana Ranaut: कंगना रनौत इन-दिनों सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है. अब उन्होंने बताया कि क्या राजनीति में आने के बाद वह फिल्में करना छोड़ देंगी. एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि पहले भी कई बार उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर मिल चुका है.

Kangana Ranaut: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है. गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने खुलासा किया कि राजनीति में एंट्री करने का ऑफर मिलना उनके लिए कोई ‘बड़ी बात’ नहीं थी, क्योंकि उनके परिवार का बैकग्राउंड राजनीतिक है, उनके परदादा कम से कम तीन बार विधायक रह चुके हैं.


राजनीति में शामिल होने के लिए कई बार कंगना रनौत को मिला है ऑफर
द हिमाचल पॉडकास्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, कंगना ने कहा, “यह पहली बार नहीं है, जब मुझे राजनीति में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था. मुझे पहले भी कई अन्य ऑफर मिले हैं. जब मैंने गैंगस्टर फिल्म से डेब्यू किया था, तभी मुझे टिकट की पेशकश की गई थी. मेरे परदादा कम से कम तीन बार विधायक रहे, इसलिए जब आप ऐसे परिवार से होते हैं और कुछ सफलता का स्वाद चखते हैं, तो लोकल लीडर्स आपको जरूर अपोर्च करेंगे. मेरे पापा को भी कई ऑफर मिल चुके हैं. यही नहीं जब मेरी बहन एसिड अटैक से बची थी, तो उन्हें भी राजनीति में आने का प्रस्ताव मिला था.

Also Read- CISF कांस्टेबल का सपोर्ट करने वाले लोगों पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, बोली- शरीर को बिना पूछे छूना…

Also Read- कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला को इस पॉपुलर सिंगर ने नौकरी देने का किया वादा, बोले- कोई मुझसे मिलवा…

Also Read- कंगना रनौत ने मंडी में जीत से पहले कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य पर कसा तंज, बोली- उन्हें अब बैग पैक करने…


राजनीति के मुकाबले फिल्म इंडस्ट्री है आसान
अपनी राजनीतिक सफलता के बावजूद, उनकी बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने की कोई योजना नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं, जो जुनून के साथ चलती है, यहां तक ​​कि फिल्म इंडस्ट्री में भी, मैं एक अभिनेत्री, लेखक, निर्देशक और निर्माता हूं. यहां अपने राजनीतिक करियर में, अगर मुझे यहां के लोगों के साथ खुद को जोड़ना है, तो मैं इसके साथ आगे बढ़ूंगी.” अभिनेत्री ने कहा कहा, ”मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि राजनीति की तुलना में फिल्म इंडस्ट्री में काम करना आसान है. यह डॉक्टरों की तरह ही एक कठोर जीवन है, जहां केवल परेशान लोग ही आते हैं, जब आप फिल्म देखने जाते हैं तो आपको बहुत आराम मिलता है, लेकिन राजनीति ऐसी नहीं है.”


कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ‘इमरजेंसी’ में अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रही हैं, यह फिल्म इंदिरा गांधी के नेतृत्व में घोषित आपातकाल पर केंद्रित है. 2021 में घोषित इस राजनीतिक ड्रामा में कंगना ने पूर्व प्रधान मंत्री का किरदार निभाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है, बल्कि एक व्यापक राजनीतिक ड्रामा है. कलाकारों में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े जैसे उल्लेखनीय कलाकार शामिल हैं.

Also Read- कंगना रनौत के सपोर्ट में आए बॉलीवुड स्टार्स, CISF महिला को जमकर लताड़ा, बोले- सभ्य तरीके से भी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >