अनुराग डोभाल के वीडियो पर भाई कलाम का पलटवार, कहा- सिर्फ व्यूज के लिए ड्रामा

अनुराग डोभाल के हालिया वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया है. उनके भाई कलाम डोभाल ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सब केवल व्यूज पाने के लिए किया गया है.

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लास्ट वीडियो नाम से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. इस वीडियो में अनुराग ने कई गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि उनके माता-पिता ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया और उन्हें प्रताड़ित किया. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी. वीडियो में अनुराग ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ऋतिका भी अब उनके साथ नहीं हैं और उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं. अब इसपर उनके भाई कलाम डोभाल ने रिएक्ट किया है.

कलाम डोभाल ने लगाए नए आरोप

इसी बीच अनुराग डोभाल के भाई कलाम डोभाल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम चैनल के-ओल्ड वर्ल्ड-पर कई पोस्ट शेयर करते हुए अनुराग के आरोपों को गलत बताया. कलाम का कहना है कि अनुराग ने यह सब केवल सोशल मीडिया पर व्यूज और ध्यान पाने के लिए किया है. कलाम ने अपने चैनल पर कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं. साथ ही वीडियो में पूरी सच्चाई भी बताई है. कलाम का दावा है कि इस चैट में अनुराग ने खुद माना है कि उन्होंने अपनी पत्नी ऋतिका के साथ मारपीट की थी.

इंस्टाग्राम स्टोरी में दी सफाई

इन पोस्ट के साथ-साथ कलाम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी एक लंबा नोट साझा किया. उन्होंने लिखा, “मैं अपनी बात पर कायम रहने वाला इंसान हूं. सारे सबूत मैंने अपने पॉडकास्ट चैनल पर दे दिए हैं. आप लोग भी शांत रहें क्योंकि वह अक्सर व्यूज पाने के लिए ऐसा करता रहता है. उसने सिर्फ अपनी तरफ की कहानी पोस्ट की है, लेकिन पूरी सच्चाई नहीं बताई. मेरे सभी फैंस के लिए मेरा एक मैसेज है कि आप लोग इन सब मामलों में मत पड़िए. उसे इंस्टाग्राम पर ज्यादा ध्यान और चर्चा पाना पसंद है. उसने मम्मी-पापा और हम लोगों के खिलाफ झूठा केस किया था, लेकिन जब वह कानूनी तौर पर वह केस हार गया, तब उसने यह वीडियो डाल दिया. साथ ही उसकी अपनी हरकतों की वजह से ऋतिका भी उसे छोड़कर चली गई.”

यह भी पढ़ें- करोड़पति यूट्यूबर अनुराग डोभाल का आखिरी व्लॉग, रोते हुए परिवार पर लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >