OTT Release: Gullak 4 से लेकर Kota Factory 3 तक, जून के महीने में कई धांसू सीरीज हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

OTT Release: जून का महीना ओटीटी लवर्स के लिए रोमांचक होने वाला है, क्योंकि कई धांसू वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा जैसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. इसमें गुल्लक 4 से लेकर द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4, ब्लैकआउट शामिल है.

OTT Release: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, सोनी लिव और जियो सिनेमा जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जून के महीने में कई धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. तो आप भी गर्मी से बचकर घर में गुलक सीजन 4, लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4, ब्लैकआउट जैसी सीरीज को एंजॉय करें.

Gunaah

गुनाह
गशमीर महाजनी और सुरभि ज्योति स्टारर वेब सीरीज डिज्नी+हॉटस्टार पर 3 जून से स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. गशमीर इसमें अभिमायु का रोल निभाते हैं, जो बदला लेने के लिए एक जुआरी बन जाते हैं.

The leagend of hanuman

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4
एनिमेटेड सीरीज “द लीजेंड ऑफ हनुमान” सीजन 4, 5 जून को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी. ये एक विनम्र वानर की कहानी है, जो अपनी दिव्यता के बारे में भूल गया था, और कैसे उसके आस-पास के लोगों ने उसे अपने भीतर के भगवान की खोज करने में मदद की.

Also Read- Kota Factory season 3 OTT Release: जानना चाहते हैं कोटा फैक्ट्री सीजन 3 की रिलीज डेट, तो अभी सॉल्व करें ये कैलकुलेशन

Bade miyan chote miyan

बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां 11 अप्रैल, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब ये मूवी नेटफ्लिक्स पर 6 जून को रिलीज होगी.

Gullak

गुल्लक सीजन 4
गुल्लक सीजन 4, 7 जून को सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर के साथ, गुल्लक अपनी भरोसेमंद कहानी और प्यारे किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए तैयार है.

Kota factory 3

कोटा फैक्ट्री सीजन 3
द वायरल फीवर की ओर निर्देशित और जितेंद्र कुमार स्टारर वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री सीजन 3 एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहा है. वेब सीरीज जून में रिलीज होगी. हालांकि ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं हुई है.

Also Read- Panchayat 3 के अगर हैं फैन, तो इन वेब सीरीज को भी OTT पर जरूर देखें… हंसी के साथ मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Blackout

ब्लैकआउट
विक्रांत मैसी अपनी ब्लैकआउट के साथ डार्क कॉमेडी एरिया में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ये फिल्म 7 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी.

Also Read- OTT पर अगर देख ली ये हॉरर फिल्में… तो रात में बिना हनुमान चलीसा पढ़ें नहीं आएगी नींद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >