Until Dawn First Look: खौफ का मंजर और रहस्य से भरपूर, रिलीज हुआ ‘अनटिल डॉन’ का फर्स्ट लुक, डिटेल्स पढ़े

Until Dawn First Look: सोनी पिक्चर इंडिया ने अपकमिंग हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘अनटिल डॉन’ का फर्स्ट लुक आज अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दिया है, जिसरे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इस फिल्म का निर्देशन डेविड एफ. सैंडबर्ग ने किया है.

Until Dawn First Look: सोनी पिक्चर इंडिया की अपकमिंग सस्पेंस, हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘अनटिल डॉन’ का फर्स्ट लुक आज 15 जनवरी को जारी किया गया है. इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे, जिसके बाद आज मेकर्स ने इसके फर्स्ट लुक से दर्शकों को और एक्साइटेड कर दिया है. फिल्म की कहानी प्लेस्टेशन स्टूडियो वीडियो गेम पर आधारित है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म का फर्स्ट लुक है कैसा और सिनेमाघरों में कब यह फिल्म कब दस्तक देगी तो आइए आपको देते हैं पूरी डिटेल्स.

यहां देखें फिल्म का फर्स्ट लुक-

‘अनटिल डॉन’ का फर्स्ट लुक रिलीज

सोनी पिक्चर इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा है कि ‘उसी रात, अलग-अलग नाईटमेयर. अनटिल डॉन के लिए फिल्म निर्माण प्रक्रिया के बारे में डेविड एफ. सैंडबर्ग, गैरी डॉबर्मन और पीटर स्टॉर्मेयर से सुनें. ट्रेलर जल्द ही आ रहा है.’ डेविड एफ. सैंडबर्ग की निर्देशित इस फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे क्योंकि इसमें सस्पेंस, हॉरर और थ्रिल का भरपूर और जबरदस्त मेल है.

कब रिलीज होगी ‘अनटिल डॉन’?

‘अनटिल डॉन’ फिल्म भारत में इसी साल 2025 में 25 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसकी कहानी एक अजीब से चक्रव्यूह में फंसी क्लोवर और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन की मौत के रहस्य की गुत्थी सुलझती है. इस फिल्म में एला रुबिन, माइकल सिमिनो, ओडेसा एजियन, जी-यंग यू, बेलमोंट कैमेली, मैया मिशेल और पीटर स्टॉर्मेयर जैसे कई बेहतरीन एक्टर्स प्रमुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Deva Trailer: आमिर खान ने छोड़ी स्मोकिंग, तो रणबीर के बाद शाहिद कपूर ने किया सिगरेट…

यह भी पढ़े: Jailer 2: रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का टीजर रिलीज, 74 की उम्र में जबरदस्त एक्शन करते दिखे एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >