Heeramandi के ताजदार क्या प्रतिभा रांट्टा को कर रहे हैं डेट, ताहा शाह बोले- काश बता पाता कि मैं प्यार में…

Heeramandi Taha Shah: संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में ताजदार की भूमिका के बाद ताहा शाह नेशनल क्रश बन गए हैं. फीमेल फैंस उन पर फिदा हो रही हैं, इसी बीच एक्टर को बीते दिनों उनकी को-स्टार प्रतिभा रांट्टा के साथ डिनर डेट पर देखा गया. जिसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स फैलने लगी. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Heeramandi Taha Shah: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार इन-दिनों ट्रेंड में है. हर कोई सीरीज की जमकर तारीफ कर रहा है. हालांकि जिस किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो और कोई नहीं बल्कि ताहा शाह हैं. उन्होंने संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट में ताजदार बलूच का किरदार निभाया था. उन्होंने आलमजेब से प्यार हो जाता है, लेकिन देश को आजादी दिलाने की लड़ाई में वह अपनी जान गवां बैठते हैं और दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है. हीरामंडी के बाद से ताहा अपनी स्मार्टनेस और डेटिंग लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है.


अपनी लव लाइफ को लेकर क्या बोले ताहा शाह
ताहा शाह ने खुलासा किया कि वह रियल लाइफ में हमेशा एक ‘लवर बॉय’ रहे हैं. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को लव लेटर लिखने के बारे में बात की. उन्होंने हीरामंडी की को-स्टार प्रतिभा रांटा संग हालिया डिनर आउटिंग पर भी रिएक्ट किया. अभिनेता ने कहा, “काश मैं आपको बता पाता कि मैं प्यार में हूं, लेकिन अभी, मेरी जिम्मेदारी प्यार में नहीं पड़ना है बल्कि अपनी मां को खुश करना और उन्हें गौरवान्वित करना है. अभी करियर पर ध्यान केंद्रित करने का समय है. मेरा एकमात्र रिश्ता अपने काम से होना चाहिए, ताकि मैं अपने परिवार की देखभाल कर सकूं, लेकिन हां, मैं प्यार में पड़ना चाहता हूं और फ्यूचर में एक परिवार बनाना चाहता हूं, सबसे पहले अपने दोनों पैरों पर खड़ा होना चाहता हूं”

Also Read- Heeramandi 2 बनाने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वेब सीरीज कभी दोबारा नहीं….

Also Read-Heeramandi में ‘आलमजेब’ के रोल पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल, को-स्टार अदिति राव हैदरी ने ऐसे किया एक्ट्रेस का बचाव

Also Read-सारी दुनिया की नजरें शाही महल की महफिलों पर हैं….नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी Heeramandi

ताहा शाह ने अपनी गर्लफ्रेंड को लिखा था लव लेटर
हीरामंडी में प्यार में डूबे ताजदार बलूच की तरह, ताहा खुद को रियल लाइफ में भी एक ‘लवर बॉय’ ही मानते हैं. उन्होंने कहा, ”मैं हमेशा से एक ऐसा आदमी रहा हूं, जो जिस लड़की से प्यार करता है उसे अपनी आत्मा दे देता हूं. जब मुझे प्यार होता है तो मैं 10 साल का हो जाता हूं, लेकिन मैं आपको यह भी बता दूं कि प्यार पाना बहुत मुश्किल है. मैं 90 के दशक का बच्चा हूं. उस समय इंटरनेट नहीं था. मेरी लिखावट खराब थी फिर भी मैंने लव लेटर लिखे. मैं लेटर में फूल की पंखुड़ियां डालता था और लड़की के लिए उसे पकड़ने के लिए बस में फेंक देता था.”

एक साथ दिखे थे ताहा शाह और प्रतिभा रांटा
हाल ही में, ताहा और लापता लेडीज एक्टर प्रतिभा रांटा मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए. स्टार्स ने इस दौरान पैपराजी को पोज दिया. वीडियो के वायरल होते ही दोनों की डेटिंग रूमर्स ने खूब सुर्खियां बटोरी. अभिनेता को ‘हीरामंडी’ की सफलता के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था और उन्होंने स्वीकार किया था कि वह वहां नेटवर्किंग के लिए गए थे और लोगों को अपना कार्ड देते थे.

Also Read- Heeramandi और अनुपमा के बीच है ये कनेक्शन, वनराज शाह ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >