Happy Birthday Chiranjeevi: जब मेगास्टार चिरंजीवी का स्टारडम पड़ा अमिताभ बच्चन पर भारी, 1 साल में किया 14 फिल्मों में काम

Happy Birthday Chiranjeevi: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर हम एक्टर की नेटवर्थ और उनके कई अनसुने बातों के बारे में बताएंगे.

Happy Birthday Chiranjeevi: दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाने वाले एक्टर, जिनका जन्मदिन साउथ में किसी त्यौहार से कम नहीं है. आज उसी मेगास्टार चिरंजीवी का 69वां जन्मदिन है. चिरंजीवी ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक ऐसी पहचान बनाई है, जिसे बनाने में किसी भी एक्टर को सालों कम पड़ जाते हैं. चिरंजीवी ने न केवल साउथ की फिल्मों में काम किया है, बल्कि वह कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

चिरंजीवी की एक्टिंग की जितनी तारीफ करों उतनी कम है. एक्टर अपनी बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर हैं. जब भी उनकी कोई नई फिल्म आती है, तो साउथ के सिनेमहॉल्स में तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती है. चिरंजीवी के जन्मदिन पर आज हम उनके नेटवर्थ से लेकर कई अनसुने किस्सों के बारे में बताएंगे.

चिरंजीवी ने इस फिल्म से किया था डेब्यू

साउथ मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत आ 1979 की फिल्म ‘पुनधिरल्लु’ से की थी. इस फिल्म के बाद भी एक्टर छा गए थे और अपने डेब्यू ईयर में ही उन्होंने कुल 14 फिल्मों में काम किया था.

Also Read: Prabhas Upcoming Movies: प्रभास का धमाकेदार कमबैक, 8 फिल्मों से बदलने वाले हैं इंडियन सिनेमा का चेहरा!

Also Read: Paris Olympics में भाग लेने से पहले पोती क्लिन क्लारा संग निकले दादा Chiranjeevi, उपासना और राम चरण भी आए नजर

मेगास्टार चिरंजीवी की नेटवर्थ

चिरंजीवी के नेटवर्थ की बात की जाए तो एक्टर की नेटवर्थ लगभग 1650 करोड़ रुपए है. बता दें कि मेगास्टार फिल्मों के अलावा अपने बिजनेस, एडवरटाइजमेंट और इन्वेस्टमेंट से कमा लेते हैं. उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो उनका हैदराबाद में एक बहुत आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 28 करोड रुपए है. वहीं, उनके पास बहुत सी लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज एएमजी जी क्लास, रोल्स रॉयस फैंटम और टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल है.

चिरंजीवी का स्टारडम पड़ा अमिताभ बच्चन पर भारी

चिरंजीवी के स्टारडम की जितनी बात की जाए उतनी ही काम है. 90 के दशक से आज तक वह अपने इस स्टारडम को बरकरार रखे हुए हैं. मेगास्टार 90 के दशक में इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर थे. उस वक्त बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए 90 लाख रुपए फीस लेते थे. लेकिन मेगास्टार ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ एक नया रिकॉर्ड सेट किया था. दरअसल, एक्टर ने साल 1992 की फिल्म आपदबंधवुदू के लिए 1.25 करोड़ रुपए फीस चार्ज किया था.

मेगास्टार चिरंजीवी को प्रभात खबर की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >