Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आ रहा है 10 साल लीप, ईशान बोले- मुझे बस इतना कहा है कि…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन अपनी एंटरटेनिंग स्टोरी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. सीरियल में सवी और ईशान की केमिस्ट्री सभी को खूब पसंद आ रही है. अब खबरें आ रही हैं कि शो लीप ले रहा है. अब शक्ति अरोड़ा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: साल 2020 में, स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में ने अपनी शुरुआत की, जो कॉकरो एंटरटेनमेंट और शाइका फिल्म्स के सहयोग से निर्मित है. शुरुआत में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने विराट, सई और पत्रलेखा की भूमिका निभाई, तीनों के लव ट्रायंगल को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा था. हालांकि मेकर्स ने कहानी को और मसेलादार बनाने के लिए लीप लिया. जिसके बाद भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मेन लीड के तौर पर दिखाई दिए. शो में जहां ईशान और सवी की रोमांटिक कमेस्ट्री सबको पसंद आ रही है. अब कहा जा रहा है कि सीरियल एक बार फिर लीप लेने वाला है.


गुम है किसी के प्यार में आने वाला है लीप
गुम है किसी के प्यार में की कहानी ने हमेशा से ही दर्शकों को टीवी स्क्रीन पर बांधे रखने में कामयाब रही है. अब कहा जा रहा है कि शो 10 से 12 साल के लीप पर आ रहा है, जिसमें नए किरदार आएंगे. सौभाग्यवती भव के करणवीर बोहरा अपनी एंट्री के साथ शो में ड्रामा का स्तर बढ़ाते नजर आएंगे. अब शो में मुख्य भूमिका निभा रहे शक्ति अरोड़ा ने लीप को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सवी संग रिश्ता तोड़ने की ईशान ने की पहल, क्या अकेले रह जाएगी सई की बेटी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने ईशान से लिया बदला, जड़ दिया जोरदार थप्पड़

Also Read- Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट


सीरियल में लीप आने पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी
शक्ति अरोड़ा ने पिंकविला से बात करते हुए लीप के बारे में कुछ भी जानने से इनकार कर दिया. शक्ति अरोड़ा कहते हैं, “ईमानदारी से कहूं तो, मैंने इसके बारे में केवल लेख पढ़े हैं. मुझे निर्माताओं की ओर से इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है. मैं इसके बारे में तब तक ज्यादा कमेंट नहीं कर सकता जब तक कि उचित चर्चा न हो जाए और मुझे चीजों पर स्पष्टता न मिल जाए. मुझे बस इतना पता है कि शो में जल्द ही एक नया किरदार पेश किया जाने वाला है.”


10 साल के लीप आने के बाद शक्ति अरोड़ होंगे शो या हिस्सा या नहीं
जब उनसे पूछा गया कि क्या 10 साल का लीप आने के बाद वह कहानी का हिस्सा होंगे, तो अभिनेता ने कहा कि यह सब निर्भर करता है. शक्ति अरोड़ा कहते हैं, “ठीक है, यह कहानी और उन पात्रों पर निर्भर करता है, जो सबसे आगे होंगे. मैं लीप के बाद स्क्रिप्ट सुनने के बाद निर्णय ले सकता हूं, यानी कि लीप हो रहा है या नहीं.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने ईशान की कार पर फेंका पत्थर, रीवा कर रही है शादी की तैयारियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >