Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत की शादी को लेकर इस शख्स ने जाहिर की इच्छा, आशका का असली चेहरा आया सामने

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री को होश नहीं आता. सवी, सई को लेकर आती है और उसकी आवाज सुनकर भाग्यश्री को होश आ जाता है. वहीं, रजत सोचता है उसकी मां को किसने कमरे में बंद किया था.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक नया ड्रामा दर्शकों का इंतजार कर रहा है. रजत और सवी के बीच सबकुछ ठीक होने ही वाला था, लेकिन ईशा की वजह से सबकुछ खराब हो गया. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री को ठीक करने की सवी कोशिश करती है. तारा उसे रोकती है, लेकिन सवी कहती है उसे एक बार कोशिश करने दें. ईशा सोचती है वो भाग्यश्री को तकलीफ नहीं पहुंचाना चाहती थी. रजत पूछता है कि उसकी मां को किसने कमरे में बंद किया था. अमन उसे बताता है कि उसने उस तरफ से ईशा को आते देखा था. रजत, ईशा पर काफी गुस्सा होता है और सवी उसे रोकती है.

भाग्यश्री से मिलने आएगी सई

गुम है किसी के प्यार में के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा डॉक्टर भाग्यश्री का इलाज कराते है, भाग्यश्री को होश नहीं आता, लेकिन जैसे ही सई की आवाज सुनती है उसे होश आ जाता है. सवी उसे अर्श के घर से लेकर आती है. सई अपनी दादी को ख्याल रखने और दवाई लेने के लिए कहती है. सवी उसे वापस आशका के घर ले जाती है. वहां उसे पता चलता है आशका, अर्श के साथ दिल्ली गई है. उसे लगता है सई को आशका प्यार नहीं करती. आशका घर आकर सई को डिजाइनर जूते दिखाती है. अर्श उसके लिए पिंक फ्रॉक लेकर आता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सिर्फ इस वजह से रजत की पत्नी बनने के लिए सवी ने भरी हामी, ईशा बिगाड़ देगी सारा खेल

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

राजू चाहता है सवी और रजत की शादी हो जाए

सवी, आशका और अर्श पर काफी गुस्सा करती है. सवी, आशका पर गुस्सा करती है कि उसने सई को अकेले घर पर छोड़ दिया और दिल्ली चली गई. आशका उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है, लेकिन वो उसकी बातों में नहीं आती. आशका, सवी को बताती है सई की कस्टडी कल है और उसे कोर्ट में आना चाहिए. सवी आने से मना कर देती है, लेकिन आशका बार-बार उससे रिक्वेस्ट करती है. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में सई परी आंटी के साथ रहने की बात जज को कहती है. ये सब देखकर राज, शांतनु से कहता है कि सवी और रजत की शादी करा देते है. सवी को एक बेटी मिल जाएगी और सई को एक मां.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >