Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सीरियल में इस किरदार की दोबारा होगी वापसी, कहा- आपके घर आ रही हूं

गुम है किसी के प्यार में सीरियल में लीप के बाद कई नये कैरेक्टर्स की एंट्री होगी. हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि एक पुराना किरदार वापस आ रहा है. चलिए आपको बताते हैं उसके बारे में.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा लीड रोल में है. सीरियल में 10 साल का लीप आने वाला है और इसके बाद शक्ति शो में नजर नहीं आएंगे. हालांकि भाविका शो में बनी रहेगी. लीप के बाद नये किरदारों की एंट्री होगी. इस बीच सुनने में आ रहा है कि ईशान की मां ईशा की वापसी होगी. ये बात खुद एक्ट्रेस मानसी साल्वी ने कन्फर्म किया है.


गुम है किसी के प्यार में मानसी साल्वी की होगी वापसी
गुम है किसी के प्यार में ईशान की मां ईशा के रोल में मानसी साल्वी नजर आई है. ईशा ने ईशान को बहुत छोटी उम्र में छोड़ दिया था और उसके बाद उसकी देख-रेख सुरेखा करती है. हालांकि लीप के बाद मानसी की वापसी होगी. वो ईशान की मां का रोल निभाएगी या नये किरदार में दिखेंगी, ये क्लियर नहीं हो पाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शो में वापसी को लेकर पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, वापस आकर अच्छा लग रहा. बहुत सारा प्यार. बहुत सारी दुआएं और बहुत धैर्य. आप सभी का शुक्रिया. आपके घर आ रही हूं. फिर से.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या बम ब्लास्ट में ईशान-सवी की हो जाएगी मौत, शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने किया खुलासा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या शो के सेट पर रीवा का बॉयफ्रेंड से हुआ खूब झगड़ा, आया पैनिक अटैक, बोलीं- सेट पर उनकी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…


गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया
गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि सवी उस लड़की का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसने ईशान को फंसाया है. उसे पता चलता है कि वो एक जूनियर आर्टिस्ट है. इधर भवर उस लड़की को पैसे देकर सवी जैसी एक्टिंग करने बोलती है. दूसरी तरफ ईशान इस बात से परेशान है कि सवी ने किसी की परवाह नहीं करते हुए सारा सच सबको बता दिया. चिन्मय उससे कहता है कि रीवा को अपनी जिम्मेदारी समझ कर शादी करना ठीक नहीं है. सीरियल में आगे बड़ा ट्विस्ट आएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >