Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस किरदार की कहानी नहीं होगी खत्म, मुश्किल वक्त में बनेगी सवी की सपोर्ट सिस्टम

गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद भाविका शर्मा शो में बनी रहेगी और शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह का ट्रैक खत्म कर दिया जाएगा. भाविका के अलावा मेकर्स एक और किरदार को शो में रखने वाले हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आएगा और नये- नये किरदार की एंट्री हो जाएगी. भाविका शर्मा शो में बनी रहेगी और शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह का ट्रैक खत्म कर दिया जाएगा. लीप के बाद अधिकतर किरदारों की शो से छुट्टी हो गई है. भाविका के अलावा शो में अंकिता खरे उर्फ हरिणी का किरदार बरकरार रखा गया है. इस बारे में अंकिता ने खुद बताया. सीरियल में अंकिता और भाविका बहनों का रोल निभाती है. दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़ी रहती है.


गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद अंकिता खरे का किरदार नहीं होगा खत्म
गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद भाविका शर्मा के अलावा अंकिता खरे को दर्शक देख पाएंगे. अब लीप के बाद अंकिता का किरदार खत्म नहीं किया जाएगा. इस बार में पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “यह बहुत ही आश्चर्यजनक था. भाविका शर्मा के साथ सिर्फ मुझे ही रिटेन किया गया. मैं खुद को लकी समझती हूं कि लीप के बाद भी इसका हिस्सा रहूंगी. मैं नर्वस भी हूं और उत्साहित भी. मुझे नहीं पता कि लीप के बाद कौन से एक्टर्स हमारे साथ जुड़ रहे हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि यह बेहद रोमांचक होने वाला है.”

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले ईशा के बाद इस किरदार की हुई फिर से वापसी, ईशान से है कनेक्शन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले इस किरदार ने छोड़ा शो, कहा- आखिरी दिन मैं रो दूंगा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सीरियल में इस किरदार की दोबारा होगी वापसी, कहा- आपके घर आ रही हूं


गुम है किसी के प्यार में जानें क्या दिखाया गया
गुम है किसी के प्यार में के बीते दिन के एपिसोड में दिखाया गया कि सवी और हिरणी को किरण पकड़कर भवर के पास लेकर आता है. सवी उसे देखकर चौंक जाती है. ईशान के परिवार को भवर परेशान करता है और सवी पर उससे शादी करने के लिए दवाब बनाता है. सुरेखा काकू, सवी को मनहूस कहती है, लेकिन भवर उसे चुप करा देता है. सवी उससे शादी के लिए मान जाती है और भवर उसे दुल्हन का जोड़ा पहनकर आने के लिए कहता है. दुर्वा उसके साथ जाती है. दुर्वा, सवी पर काफी गुस्सा करती है और उसे बुरा-भला कहती है. सवी उसे समझाती है और अपने फोन से पुलिस स्टेशन कॉल कर देती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या बम ब्लास्ट में ईशान-सवी की हो जाएगी मौत, शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >