Fukra Insaan: यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में ली धमाकेदार एंट्री, फैंस ने नंबर 1 पर किया रैंक

YouTuber Abhishek Malhan: फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाकेदार एंट्री ली. उन्होंने जनता ने नंबर वन रैंक दी. उनके यूट्यूब पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. आइये जानते हैं उनके पर्सनल लाइफ के बारे में…

YouTuber Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सलमान खान स्वैग से एक-एककर कंटेस्टेंट का वेलकम कर रहे हैं. फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मलकान ने शो में एंट्री ली. उनके फैन-फॉलोइंग इतने हैं कि जनता ने उन्हें घर में जाने से पहले नंबर वन रैंक दिया. अभिषेक की यूट्यूब पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वो वन्डर हब प्रेरणा के भाई हैं.

बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी को लेकर काफी एक्साइटेड दिखे. हालांकि दिबांग को वो ज्यादा पसंद नहीं आये. अभिषेक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक काफी लोकप्रिय YouTuber गेमर और संगीतकार हैं, जो अपने डेयर चैलेंज वीडियो और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली पुरस्कार राशि के लिए जाने जाते हैं. मिस्टर बीस्ट ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर, वह इसलिए लोकप्रिय हैं, क्योंकि वह दर्शकों को पुरस्कार देते हैं, जो उनकी चैंलेज को पूरा करते हैं. किसी भी गलत शब्द का प्रयोग किये बिना वो काफी ज्यादा फेमस हैं.

कौन हैं अभिषेक मल्हान?

अभिषेक दिल्ली के पीतमपुरा – रोहिणी के रहने वाले हैं और वाणिज्य स्नातक हैं. वह एक गेमर भी है, जिनका YouTube और गेमिंग चैनल है. अभिषेक के भाई निशाय महाजन भी एक यूट्यूबर हैं. 2019 में मल्हान ने अपना यूट्यूब चैनल फुकरा इंसान बनाया और उनका पहला वीडियो 20 रुपये बनाम 600 रुपये पानी का था. यह वीडियो वायरल हो गया और अभिषेक रोस्टिंग एंड डेयर वीडियो ऐसे चैलेंज करने लगे जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा. इसके साथ ही अभिषेक संगीतकार हैं और करीब 12 म्यूजिक वीडियो भी बना चुके हैं. उन्होंने कई लोकप्रिय YouTubers के साथ सहयोग किया है, जैसे Mr Beast, Carryminati, Neon Man शामिल है.

Also Read: Manisha Rani: कौन हैं मनीषा रानी, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी धमाकेदार एंट्री, फैंस शहनाज गिल से कर रहे तुलना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >