माई ग्लैम ने बिग बॉस 16 के दौरान एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन रखा था, जिसकी विनर प्रियंका चाहर चौधरी बनी. जिसके बाद उन्हें 25 लाख रुपये मिले. साथ ही माई ग्लैम के एक ऐड में वो श्रद्धा कपूर के साथ काम करती दिखेंगी. इसके अलावा कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्हें शाहरुख खान की मूवी ‘डंकी’ में काम करने का मौका मिला है. हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है.
एमसी स्टैन बिग बॉस 16 में जीतते ही लाइमलाइट में आ गए है. हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते दिख रहे है, पेनलेस हो गया था, मेरे आंसू निकलने बंद हो गए थे. हां लेकिन अकेले बाथरूम में जाकर रोता था. साथ ही रैपर कहते है, मैंने इस शो में न बोलना सीखा. पहले मैं किसी को ना नहीं बोल पाता था.
https://www.instagram.com/reel/ColdxcvK7xK/ एमसी स्टैन के जीतते ही क्या बोले शिव ठाकरे? https://twitter.com/Ruthqueen1028/status/1624903417893191681 अब्दु रोजिक बने तारा सिंहबिग बॉस में सनी देओल और अमीषा पटेल के सामने अब्दु रोजिक तारा सिंह बनकर आते है. अब्दू, सलमान खान और सनी के साथ गदर के गाने उड़ जा काले कौवा तेरे पर डांस करते दिखे. अब्दु कहते है, मैं छोटा तारा सकीना के लिए कुछ लेकर आया हूं. जिसके बाद वो उन्हें छोटा ताजमहल देते है. इसपर एक्ट्रेस कहती है, ये तो तारा और सकीना की प्यारी की निशानी है अब आपके लिए छोटी सकीना देखनी पड़ेगी. इसपर भाईजान कहते है, नहीं इसे बड़ी सकीना बहुत पसंद है.
जानें क्या हैं एमसी स्टैन का असली नाम23 साल के एमसी स्टैन पुणे के एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते है. वो पुणे के बस्ती में रहते थे. उनका असली नाम अल्ताफ शेख है. एमसी का एलबम तड़ीपार और इंसान को काफी लोकप्रियता मिली थी, जिसने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया.
एमसी स्टेन की गर्लफ्रेंडरैपर एमसी स्टेन की गर्लफ्रेंड का नाम बूबा है. बूबा का असली नाम अनम शेख है, उनकी उम्र 24 साल है. बूबा ने एमसी के लिए बिग बॉस के घर में अपने कपड़े भेजे थे.
ट्विटर पर आ रहे ये रिएक्शनएमसी स्टेन ने बिग बॉस का सोलहवां सीजन जीत लिया है. शिव ठाकरे फर्स्ट रनर-अप बने. एमसी स्टैन ने अपने जीत का जश्न गाना गाकर मनाया.
शिव ठाकरे को मात देकर एमसी स्टेन इस सीजन के विनर बन गये हैं.
Also Read: MC Stan: बिग बॉस 16 के विनर कभी सोते थे सड़कों पर, आज है करोड़ों के मालिक, गले में पहनते है ये खास लॉकेट प्रियंका चौधरी के बाहर होने का दावाबिग बॉस के फैन पेज की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी शो से बाहर हो गई हैं. यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि ऐसा माना जा रहा था वो इस शो की विनर हो सकती हैं. अब बिग बॉस के टॉप कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और एम सी स्टेन हैं.
सनी देओल ने घरवालों को पंप उखाड़ने का टास्क दिया और इस दौरान जिसके पंप पर सेफ नहीं लिखा होगा वो बाहर हो जायेगा. अब फिनाले से कुछ देर पहले वो बाहर हो गई.
Also Read: Bigg Boss 16 Finale: सनी देओल और अमीषा पटेल ने शो में मचाया गदर, बोले- एक ट्रक ड्राईवर को… सनी देओल और अमीषा ने शानदार एंट्रीसनी देओल और अमीषा ने शो के होस्ट सलमान खान संग जमकर मस्ती की. उन्होंने शो में ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर एंट्री की.
किसी की भाई किसी की जान का टीजर जारीसलमान खान ने अपनी आनेवाली फिल्म किसी की भाई किसी की जान का पहले गाने का टीजर जारी कर दिया जिसमें वो पूजा हेगड़े संग रोमांस करते दिख रहे हैं.
Bigg Boss 16: एकता कपूर ने ऑफर किया शोशालीन भनोट के बाहर होते ही उन्हें एक बड़ा मौका मिला है. एकता कपूर ने उन्हें आनेवाले शो बेकाबू के लिए लीड एक्टर का ऑफर दिया है जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के फिनाले से बाहर हुए शालीन भनोटघरवालों ने आपसी सहमति से शालीन भनोट का नाम लिया और उनका अंदाजा सही निकला और वो फिनाले की रेस से बाहर हो गये. अब शो की प्राइस मनी 31 लाख 80 हजार हो गई है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने खेला बड़ा दांवबिग बॉस ने घरवालों को प्राइस मनी बढ़ाने का मौका दिया. उन्होंने कहा कि पांचों कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से किसी एक का नाम लेना होगा , जिसे इस आखिरी समय मे बिग बॉस का घर छोड़कर जाना होगा. अगर उनका नाम ऑडियंस द्वारा किये गये नाम से मिलता है तो प्राइस मनी बढ़कर 31 लाख 80 हजार हो जायेंगे. अभी प्राइस मनी 21 लाख 80 हजार रुपये है.
Bigg Boss 16: पांचों फाइनलिस्ट को शुभकामनाएं देने पहुंचीं उनकी मांशो के पांचों फाइनलिस्ट प्रियंका चौधरी, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट की मां उन्हें शुभकामनाएं देने घर पहुंची.
बिग बॉस के फैन पेज की मानें जो अर्चना गौतम टॉप 4 के रेस से बाहर हो जायेंगी. उन्हें सनी देओल घर से बाहर लेकर जायेंगे. बता दें कि सनी और अमीषा पटेल शो में अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 को प्रमोट करने पहुंचेंगे.
सलमान खान बिग बॉस 16 के घर में धमाकेदार एंट्री की और कृष्णा अभिषेक की टांग खींचते नजर आये. वह उसे नाम लिए बिना अपने ‘मामा’ गोविंदा को फोन करने के लिए कहते हैं. सलमान कृष्णा और भारती सिंह के साथ मस्ती करते नजर आते हैं.
https://www.instagram.com/p/CokJtuVJVlI/ प्रियंका और अंकित की रोमांटिक केमिस्ट्री https://www.instagram.com/p/Coj7EfWqZNr/ प्रियंका शिव के डांस को लेकर एक्जिक्टेड हैं फैंसबिग बॉस 16 का आज ग्रैंड फिनाले है और ऐसे में कंटेस्टेंट के लिए फैंल 12 बजे से पहले तक लगातार वोट कर रहे थे. हालांकि अब वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी है. 7 बजे से ग्रैंड फिनाले है. ऐसे में टॉप 5 कंटेस्टेंट में प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन में शामिल है. इन्ही में से कोई एक आज बिग बॉस 16 का खिताब जीतेगा और 12 लाख 80 हजार अपने नाम कर लेगा.
बिग बॉस 16 अक्टूबर में धमाकेदार तरीके से शुरू हुआ था और तब से यह हर वीकेंड दर्शकों को मनोरंजक एपिसोड्स के साथ ट्रीट कर रहा है. अब यह शो दर्शकों को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार है, आज शो का ग्रैंड फिनाले है. प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम शिव ठाकरे और एमसी स्टेन टॉप 5 पाइनलिस्ट हैं और इन्ही में से कोई एक आज शो का विनर भी होगा. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ज्यादा से ज्यादा वोट कर रहे हैं. हालांकि अब वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी है, लेकिन ट्विटर पर फैंस लगातार कई सारे पोल्स निकाल रहे हैं. जिसके मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी जीतती हुई दिखाई दे रही है. द खबरी ने इसको लेकर ट्विटर पर एक सर्वेक्षण किया था कि दर्शक बिग बॉस 16 के विजेता के रूप में किसे देखना चाहते हैं. सबसे अधिक वोट पाने वाली प्रतियोगी प्रियंका चाहर चौधरी हैं. प्रियंका को 56 प्रतिशत वोट मिले, जबकि नेटिजन्स को लगता है कि बिग बॉस 16 के सेकेंड रनर-अप शिव ठाकरे होंगे, जिन्हें 23 प्रतिशत वोट मिले. वहीं एमसी स्टेन को 16 प्रतिशत वोट मिले है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन विनर को पुरस्कार राशि 21 लाख 80 हजार रुपये है, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये नहीं किया जा सका है. विनर का नाम जानने के लिए कुछ दिन का सिर्फ आपको इंतजार करना होगा.
Where to Vote for Bigg Boss 16बिग बॉस 16 में अगर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतता देखना चाहते है तो इसके लिए आपको उन्हें वोटिंग करना पड़ेगा. वोटिंग करने का तरीका आसान है. इसके लिए आप वूट एप या वेबसाइट पर जाकर वोट कर सकते है. इसके अलावा आप MyJio ऐप पर जाकर वोटिंग कर सकते है. एप पर आपको सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा. लेकिन बता दें कि आपको एप पर पहले अपना अकाउंट बनाना होगा. वहीं, आप 12 फरवरी के दोपहर 12 बजे तक वोट कर सकते है.
कौन है एमसी स्टैन?एमसी स्टैन ने 12 साल की उम्र में कव्वाली गाना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी रैप म्यूजिक की ओर बढ़ने लगी. आज वो एक पॉपुलर रैपर, म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टैन के पास एक बार जब पैसे खत्म हो गए थे तब उन्होंने सड़कों पर रात गुजारा था. एमसी के गाने ‘समझ मेरी बात को’ और ‘अस्तगफिरुल्लाह’ में उनके संघर्ष की कहानी साफ दिखती है. रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनकी नेट वर्थ 15-20 करोड़ रुपये है.
ट्विटर पर यूजर्स शेयर कर रहे ये वीडियोज https://twitter.com/alizehvm/status/1624455727447265280अर्शी खान बिग बॉस 11 में नजर आई थी. अर्शी ने अब फैंस से प्रियंका को वोट देने के लिए कहा है क्योंकि उन्होंने साबित कर दिया है कि जब कोई लड़की अपने लिए खड़ी होती है तो उसमें कुछ भी नकारात्मक नहीं होता है.
शिव अपने डांस से सबको बनाएंगे दीवाना https://www.instagram.com/p/Cohs3UIjR3w/ आज होगा शिव और प्रियंका का शानदार परफॉर्मेंस https://www.instagram.com/p/CohpyhjjqBv/ Also Read: Bigg Boss 16: रोहित शेट्टी का ऑफर शालीन भनोट ने ठुकराया, इस वजह से ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने से कर दिया मना आज है बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनालेजिस दिन का फैंस को इंतजार था, वो दिन आज आ गया. आज सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले है. आज सीजन 16 का विनर मिल जाएगा. विनर का नाम जानने के लिए बस थोड़ा इंतजार करना होगा.
https://www.instagram.com/p/CohX0kAN5X7/ शालीन भनोट को मिली खतरों के खिलाड़ी में एंट्री इन मजेदार पलों को मिस करेंगे फैंस https://www.instagram.com/p/CohvEJnD3FX/ Also Read: Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ इस सीजन के सबसे फनी मूमेंट्स https://www.instagram.com/p/CohsMWmjtuH/ फिनाले का नया वीडियो आया सामने https://www.instagram.com/p/CohpyhjjqBv/ स्टंट देखकर घबराये कंटेस्टेंट्स https://www.instagram.com/p/Cohi2RHjmCm/?hl=en दलजीत कौर ने शालीन को दिया समर्थनटीवी अभिनेत्री दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपने पूर्व पति शालीन भनोट के लिए एक वीडियो साझा किया. उन्होंने अपनी क्लिप के जरिए शालीन को अपना सपोर्ट दिया कि वह बिग बॉस 16 का विजेता बन सके. उन्होंने प्रशंसकों से उन्हें वोट देने की अपील की. शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ शालीन शीर्ष प्रतियोगियों में से एक हैं. बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा. दलजीत ने घर के अंदर ‘शानदार’ काम करने के लिए शालिन की सराहना की.
कल मिलेगा पूरे देश को बिग बॉस 16 का विनर https://www.instagram.com/p/CohKgx_P4QC/ अर्चना का डांस देखकर ऐसा था एमसी स्टेन का रिएक्शन https://www.instagram.com/p/CohPcoOLUcU/ सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने इसे कहा विनरप्रसिद्ध सेलिब्रिटी ज्योतिषी और भविष्यवक्ता, पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस सीजन 16 का विजेता कौन होगा, इसकी भविष्यवाणी की है. पंडित जगन्नाथ गुरुजी कहते हैं, “बिग बॉस 16 आसान नहीं होगा. टॉप तीन प्रतियोगियों के बीच कड़ी लड़ाई होगी, और लड़ाई देखने लायक होगी. एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम जैसे प्रतियोगियों के जन्म चार्ट को देखते हुए बाजी प्रियंका के पक्ष में दिख रही है.”
Bigg Boss 16 Finale VotingBigg Boss 16 Finale Voting: बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले से कुछ ही दिन दूर है. 12 फरवरी को इस राज से पर्दा उठेगा, कि इस सीजन का विनर कौन होगा. टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात करें तो प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और शालीन भनोट रेस में बने हुए हैं. अगर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को रियलिटी शो जिताना चाहते हैं, तो आपको फिनाले से पहले उन्हें वोट करना ही पड़ेगा. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वूट (VOOT) और माई जियो (MYJIO APP) एप के जरिए सिंपरल स्टेप्स में वोटिंग कर सकते हैं.
Also Read: Bigg Boss 16 Winner: आप भी चुन सकते हैं बिग बॉस का विनर, यहां जानें कैसे करें अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट प्रियंका बनी बीबी क्वीन#ArchanaGautam सबसे वास्तविक रही है और घर में और घर के बाहर हम में से प्रत्येक का मनोरंजन करती है, न केवल वह वफादार रही है बल्कि एक सच्ची दोस्त भी रही है जब भी उसे जरूरत पड़ी! ♥️✨ मेरे प्यारे दोस्त के लिए वोट करें @archanagautam और उसे #BiggBoss16 का विजेता बनाएं.
https://twitter.com/soundarya_20/status/1624036924037144576 Bigg Boss 16 Finale: अर्चना गौतम को सपोर्ट कर रहे हैं फैंसबिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में केवल दो दिन बचे हैं और फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम रियलिटी शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. उनमें से हर एक बिग बॉस 16 जीतने की इच्छा रखता है, लेकिन केवल एक सेलिब्रिटी प्रतियोगी ही ट्रॉफी उठा पाएगा. स्ट्रगल के दिनों में, शिव पान की दुकान पर अपने पिता की मदद करते थे. उन्होंने पैसा कमाने के लिए और परिवार वालों को अच्छी जिंदगी देने के लिए अखबार और दूध के पैकेट भी बेचें हैं.
https://twitter.com/SuyashN89111951/status/1624273868184752128 Also Read: Bigg Boss 16 की ट्रॉफी जीत सकते हैं शिव ठाकरे! टॉप में बनाई जगह, एक वक्त था जब पैसों के लिए बेचा करते थे पान Bigg Boss 16 Finale: ट्विटर पर कई फैंस शिव को बता रहे हैं विनरसोशल मीडिया पर अर्चना गौतम का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर रवि किशन ने शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, वाह ये तो मुझे ख़ुद याद नहीं था अर्चना की स्ट्रगल से @BiggBoss का सफ़र शानदार जय हो. वीडियो में अर्चना ऑडिशन देते हुए दिख रही है. ये वीडियो 9 साल पुराना है. वो बाजीगर नाम के शो में ऑडिशन देने गई थी.
12 फरवरी को बिग बॉस 16 का विनर कौन होगा? अगर सोशल मीडिया के रुझानों पर विश्वास किया जाए, तो सीजन की विजेता प्रियंका चाहर चौधरी हो सकती है. एक्ट्रेस के चाहने वाले काफी है. हालांकि एम सी स्टैन और शिव ठाकरे भी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दे सकते है. ऑनलाइन पोल और ट्विटर पर इन तीनों का ही नाम ज्यादा ट्रेंड करता रहता है. हालांकि अभी तक कुछ भी निश्चित या घोषित नहीं हुआ है.
Bigg Boss 16: शालीन भनोट का डांस https://twitter.com/RaddaIncoming/status/1624114970073104384 Also Read: Bigg Boss 16 की ट्रॉफी जीत सकते हैं शिव ठाकरे! टॉप में बनाई जगह, एक वक्त था जब पैसों के लिए बेचा करते थे पान Bigg Boss 16 Prize Moneyबिग बॉस 16 के विजेता को एक चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी जो सोने के यूनिकॉर्न की तरह दिखेगी. विजेता को पुरस्कार राशि के रूप में 21 लाख 80 हजार रुपये मिलेंगे. साथ ही विनर को एक शानदार कार ग्रैंड आई10 निओस भी मिलेगी.
बिग बॉस 16 का ट्राफी https://www.instagram.com/p/CofS2jAvGGf/ बिग बॉस 16: टॉप 5 कंटेस्टेंटप्रियंका चाहर चौधरी
शिव ठाकरे
एमसी स्टेन
अर्चना गौतम
शालिन भनोट
बिग बॉस 16, 11 और 12 फरवरी को रात 9 बजे होगा. विजेता के नाम की घोषणा रविवार को होगा. ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. जो लोग इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं और वूट पर स्विच कर सकते हैं. यह रात 9 बजे पर OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. आप इसे Jio TV पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं. एयरटेल सब्सक्राइबर इसे Airtel XStream पर लाइव देख सकते हैं.
Also Read: Bigg Boss 16 Finale: कब होगा बिग बॉस 16 का फिनाले? यहां जानें डेट, टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सबकुछ जानें कब है बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनालेबिग बॉस 16 पहले जनवरी में समाप्त होने वाला था, लेकिन लोकप्रियता और जबरदस्त टीआरपी रेटिंग को देखते हुए मेकर्स ने इसे चार सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था. कल यानी 12 फरवरी को फिनाले है. कल इस राज से पर्दा उठ जाएगा कि इस सीजन कौन विनर होगा.
