वीकेंड में इन हॉरर वेब सीरीज को जरूर करें एंजॉय, भगवान का नाम जपने पर हो जाएंगे मजबूर

Horror Web Series: वीकेंड आ चुका है, ऐसे में अगर आप कुछ तूफानी करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ हॉरर वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे अगर आप ओटीटी पर देख लेंगे, तो डर से भगवान का नाम जपना पड़ सकता है.

Horror Web Series: हम आपको आज वीकेंड पर एंजॉय करने के लिए कुछ धमाकेदार हॉरर वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े होना तय है. इसमें टाइपराइटर से लेकर घोल और द वॉकिंग डेड शामिल है.

Adhura

अधूरा
एक बोर्डिंग स्कूल पर आधारित, अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला की ओर से निर्देशित इस हॉरर थ्रिलर में इश्वाक सिंह, रसिका दुग्गल, श्रेनिक अरोड़ा और राहुल देव मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

Typewriter

टाइपराइटर
सुजॉय घोष की ओर से निर्देशित यह हिंदी हॉरर सीरीज तीन दोस्तों की कहानी को दिखाती है, जो भूत की तलाश में गोवा के विला में जाते है. यहां उनके साथ कुछ अजीबों-गरीब घटना होती है. इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Ghoul

घोल
राधिका आप्टे, मानव कॉल, और रोहित पाठक स्टारर घोल एक ऐसी सीरीज है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े होना तय है. यह फिल्म अरब लोककथा के राक्षस पर बेस्ड है. असल में घोल एक जिन्न होता है. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देने वाले 8 हॉरर वेब सीरीज, जिसे देखकर चकरा जाएगा दिमाग

Gehraiyaan

गहराइयां
बैंगलोर में एक दर्दनाक घटना के बाद, रेयना अपने करियर पर फोकस करने के लिए मुंबई चली जाती है. वह सर्जन के तौर पर दोबारा काम शुरू करती है. लेकिन जिस पेशेंट की उसने ऑटोप्सी की होती है, उसी की आत्मा हॉस्पिटल में भटकने लगती है. आप इसे जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

The walking dead

द वॉकिंग डेड
‘द वॉकिंग डेड’ एक अमेरिकी पोस्ट हॉरर वेब सीरीज है. कहानी एक जोंबी प्रकोप से तबाह हुई दुनिया में सामने आती है, जहां पुनर्जीवित लाशों को ‘वॉकर’ कहा जाता है. मुख्य कहानी रिक ग्रिम्स जैसे कैरेक्टर के नेतृत्व में जीवित बचे लोगों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द केंद्रित है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Tumbbad

‘तुम्बाड’
राही अनिल बर्वे की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1918 और 1947 के बीच महाराष्ट्र में स्थापित है, जिसमें कोंकणस्थ ब्राह्मण परिवार की तीन पीढ़ियों को देवताओं द्वारा शापित पैतृक खजाने की खोज करते दिखाया गया है. आप इसे वीकेंड में जरूर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >