Dharmendra से दोबारा मिलना चाहती हैं हेमा मालिनी, बोलीं- क्या वो सच में चले गये?

Dharmendra: हेमा मालिनी ने हाल के एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गयीं. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान ही साथ वक्त बिताने का मौका मिलता था. वे चाहती हैं कि वे दोबारा धर्मेंद्र से मिलें और साथ समय बिताये. जानिए हेमा मालिनी ने क्या कहा है?

Dharmendra: हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के जाने का गम अभी भी इंडस्ट्री और उनके परिवार के दिलों में ताजा है. नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. अब उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत पति को याद करते हुए भावुक बातें शेयर की हैं. धर्मेंद्र को हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड समारोह में श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद हेमा मालिनी ने मीडिया कंपनी से बातचीत में अपने दिल की बात कही.

“हम शूटिंग के दौरान ही साथ रह पाते थे”

हेमा मालिनी ने बताया कि जब दोनों अपने करियर के शिखर पर थे, तब काम इतना ज्यादा था कि साथ वक्त बिताने के लिए वे अक्सर एक ही फिल्म साइन कर लिया करते थे. उन्होंने कहा, “हम दोनों बहुत बिजी रहते थे. ज्यादा घूमना-फिरना नहीं हो पाता था. असली वक्त तो हमें शूटिंग के दौरान ही साथ बिताने को मिलता था.” उन्होंने कहा, “मैं आज भी खुद से पूछती हूं, क्या वो सच में चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?” उनके शब्दों में दर्द साफ झलक रहा था.

कौन-सी फिल्म है सबसे पसंदीदा?

जब उनसे धर्मेंद्र की पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुपके-चुपके का नाम लिया. वहीं अपनी और धर्मेंद्र की साथ वाली फिल्मों में उन्हें शोले सबसे ज्यादा करीब लगती है. उन्होंने कहा कि ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान बिताए पल आज भी उनकी यादों में ताजा हैं. हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र की सभी फिल्में अब तक नहीं देखी हैं, लेकिन समय मिलने पर वे उनकी हर फिल्म देखना चाहेंगी.

1980 में की थी शादी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी. साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हुआ और 1980 में शादी कर ली. उनकी दो बेटियां हैं, इशा देओल और अहाना देओल. धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से 13 साल बड़े थे. जब दोनों ने शादी की, तब धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे. उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे उनके चार बच्चे हैं, सन्नी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल.

यह भी पढे़ं: पत्नी से कभी प्यार नहीं कर पाए निरहुआ, उन्हें इस बात का है मलाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >