क्या चुपके-चुपके शादी की तैयारी में हैं Samay Raina और Medha Shankr? स्विट्जरलैंड वेकेशन के बाद अब सामने आई शादी की पोस्ट

Samay Raina-Medha Shankr Wedding: कॉमेडियन समय रैना और '12वीं फेल' फेम मेधा शंकर के अफेयर की खबरों के बीच अब उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं.

Samay Raina-Medha Shankr Wedding: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और फिल्म '12वीं फेल' में काम कर चुकी एक्ट्रेस मेधा शंकर के अफेयर की चर्चा काफी दिनों से चल रही है. दोनों ने आज तक खुलकर कभी नहीं कहा कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं. लेकिन अब इंटरनेट पर एक नई बात फैल गई है कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह सच है.

रेडिट पोस्ट में शादी को लेकर क्या दावा किया गया?

वायरल हो रहे पोस्ट में एक शख्स ने दावा किया है कि वह समय रैना के परिवार को बहुत करीब से जानता है. उस यूजर ने लिखा कि उसकी बात समय रैना की मां से हुई है और समय व मेधा इसी दिसंबर में शादी करने की तैयारी में हैं. पोस्ट में यह भी कहा गया कि फिलहाल दोनों एक साथ वेकेशन मना रहे हैं, लेकिन समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं. हालांकि, इस दावे पर अभी तक ना तो समय रैना और ना ही मेधा शंकर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है.

स्विट्जरलैंड की तस्वीर और 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' से बढ़ा शक

समय और मेधा को लेकर अफेयर की चर्चाएं तब और तेज हो गई थीं, जब इंटरनेट पर स्विट्जरलैंड के इंटरलाकेन से एक धुंधली तस्वीर सामने आई थी. लोगों का कहना था कि उस तस्वीर में दिखने वाला कपल कोई और नहीं बल्कि समय और मेधा ही हैं. इसके बाद हाल ही में मेधा शंकर, समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' में गेस्ट बनकर पहुंची थीं. वहां उनके साथ वरुण धवन और शैरॉन वर्मा भी मौजूद थीं. शो में दोनों की मजेदार बॉन्डिंग देखकर लोगों को लगने लगा कि दोनों के बीच पक्का कुछ चल रहा है.

शैरॉन वर्मा के साथ उड़ी अफवाह पर समय ने तुरंत तोड़ी थी चुप्पी

मेधा के साथ शादी और डेटिंग की खबरों पर तो समय रैना ने अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन जब कुछ दिन पहले उनका नाम शो की दूसरी कंटेस्टेंट और जज शैरॉन वर्मा के साथ जोड़ा गया, तो उन्होंने तुरंत बात साफ कर दी थी. इंस्टाग्राम पर एक फैन ने समय से पूछा था कि क्या वह शैरॉन को डेट कर रहे हैं? इस पर समय ने साफ लफ्जों में जवाब दिया था कि नहीं भाई, यह सिर्फ इंटरनेट पर चलने वाली फालतू बातें हैं.

यह भी पढ़ें: 'कम से कम मैंने अपनी मर्जी से...' India's Got Latent पर शैरन वर्मा के एक पंच ने कैसे बंद की Samay Raina की बोलती?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >