Chhaava Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी छावा की रफ्तार, 5वें दिन कमाई महज इतने करोड़

Chhaava Box Office Collection Day 5: विक्की कौशल ऐतिहासिक ड्रामा छावा की कमाई में पांचवें दिन गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं इसने कितना कलेक्शन किया है.

Chhaava Box Office Collection Day 5: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा छावा बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. फिल्म का कलेक्शन शानदार है और धमाकेदार वीकेंड के बाद वीकडेज में भी इसे दर्शक मिल रहे हैं. मूवी ने तीन दिनों के भीतर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि पहले मंगलवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है.

छावा ने पांच दिनों में कमाए इतने करोड़

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, छावा ने पांचवें दिन 24.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 165 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म ने जहां डबल डिजिट में पकड़ बनाए रखी है, वहीं पिछले दिनों के मुकाबले इसकी कमाई में गिरावट आई है. चौथे दिन, छावा ने 24 करोड़ रुपये कमाए, जो कि तीसरे दिन की 48.5 करोड़ रुपये की कमाई से 50.52 प्रतिशत कम है. फिल्म ने 31 करोड़ रुपये से शुरुआत की और दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये के साथ इसमें बढ़ोतरी देखी गई. फिल्म ने मंगलवार को कुल मिलाकर 26.12 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की.

छावा का कलेक्शन

  • Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 5: 24.50 करोड़


Chhaava Total Collection: 165 करोड़

छावा के बारे में

लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान की ओर से निर्मित, छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल ने मराठा राजा संभाजी के जीवन को शानदार तरीके से दिखाया है. इसमें महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना, सरसेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में आशुतोष राणा और सोयाराबाई के रूप में दिव्या दत्ता भी हैं. यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: छावा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 5 दिनों में वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >