War 2 vs Coolie Review: बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच सुपरस्टार सूर्या, ऋषभ शेट्टी और नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिनेमा की जीत की है

War 2 vs Coolie Review: रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस बीच साउथ की दिग्गज हस्तियों ने एक्स पर ट्वीट के जरिए दोनों फिल्मों की टीम को बधाई दी है.

War 2 vs Coolie Review: अगस्त 2025 में रिलीज हुई दो मेगा फिल्में ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की है. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में पहले से ही भारी क्रेज था और सोशल मीडिया पर फैंस इनकी तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच, रजनीकांत यानी साउथ के ‘थलाइवा’ के बड़े पर्दे पर 50 साल पूरे हो गए हैं.

इस खास मौके पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और ‘कुली’ के साथ-साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ के लिए अपनी उत्सुकता जताई.

ऋषभ शेट्टी का खास मैसेज

कुली की रिलीज से पहले, अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने रजनीकांत को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “आपके स्वास्थ्य, खुशी और आपकी आगामी फिल्म #कुली के साथ एक और उपलब्धि की कामना करता हूं. यह आपकी विरासत की तरह ही चमकती रहे.”

इसके बाद उन्होंने ‘वॉर 2’ की टीम के लिए भी मैसेज शेयर किया, “जूनियर एनटीआर सर की ऊर्जा से लेकर ऋतिक सर के करिश्मे तक, यह संयोजन सचमुच जादू है. आपकी मेहनत और जुनून भारतीय सिनेमा के लिए नए मानक स्थापित करे.”

नानी का वॉर 2 और कुली को लेकर उत्साह

अभिनेता नानी ने एक्स पर लिखा, “कल तारक, ऋतिक सर के साथ कमाल करेंगे और रजनी सर फिर साबित करेंगे कि वो सबसे बेहतरीन क्यों हैं. नागार्जुन सर को पहली बार नेगेटिव रोल में देखना मेरे लिए सबसे बड़ा एक्साइटमेंट है. बात यह नहीं कि कौन जीतेगा, बल्कि सिनेमा की जीत की है. आइए दोनों फिल्मों का जश्न मनाएं.”

सुपरस्टार सूर्या की बधाई

सुपरस्टार सूर्या ने लिखा, “@rajinikanth सर को भारतीय सिनेमा में उनके 50 साल पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं. लोकेश और उनकी टीम को शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़े: Coolie Review: रजनीकांत की ‘कुली’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? X रिव्यू में हुआ खुलासा, यूजर्स बोले- सीटियां, जयकारे और पागलपन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >