Border 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, करण जौहर बोले- यही है असली बॉलीवुड

Border 2: करण जौहर ने ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता की सराहना की है. सनी देओल की फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत रही है और कहानी, एक्शन और भावनाओं के दम पर सबको प्रभावित कर रही है.

Border 2: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में हिंदी सिनेमा की दो बड़ी फिल्मों की जमकर तारीफ की है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता को लेकर करण जौहर काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने इसे बॉलीवुड के लिए एक मजबूत और सकारात्मक संकेत बताया है.

करण जौहर ने क्या कहा?

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दोनों फिल्मों की सफलता पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि लगातार दो बड़ी हिंदी फिल्मों की कामयाबी यह साबित करती है कि बॉलीवुड वापस लौट चुका है. करण के मुताबिक, जब फिल्में दर्शकों के दिल को छूती हैं, तो वे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करती हैं. उन्होंने आलोचकों पर भी तंज कसते हुए कहा कि नकारात्मक बातें करने वालों को अब चुप हो जाना चाहिए.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा उठा रही है.

यह भी पढ़ें: Border 2 की जबरदस्त कमाई के बीच फैंस से मिलने पहुंचे सनी देओल, गेयटी गैलेक्सी में दिखी जबरदस्त भीड़, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >