Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की परफॉर्मेंस पर बहन ईशा देओल हुईं फिदा, कहा- यू आर द बेस्ट

Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ईशा देओल ने अपने भाई सनी देओल के साथ तसवीर शेयर की है. उन्होंने फिल्म में सनी की एक्टिंग की तारीफ की.

Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तीन दिन में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज मिले. मुंबई में 25 जनवरी को फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. इसमें हेमा मालिनी की दोनों बेटियां और सनी की बहनें ईशा देओल और अहाना देओल पहुंची. दोनों का वीडियो भी सामने आया हैं, जिसमें एक्टर के साथ ईशा और अहाना दिख रही है. ईशा ने फिल्म में सनी की परफॉर्मेंस की तारीफ की.

ईशा देओल ने भाई सनी देओल की तारीफ की

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज पोस्ट की है. पहली फोटो में ईशा अपने भाई और एक्टर सनी देओल और अहाना देओल के साथ पोज देते दिखी. जबकि दूसरी तसवीर में वह ‘बॉर्डर 2’ के पोस्टर के सामने खड़ी दिख रही. उस पोस्टर में सनी दिख रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. बहुत खुशी है कि हमारे पापा को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है और बॉर्डर 2 अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर देखिए. हमने कल रात फिल्म देखी. सनी देओल आप सबसे अच्छे हैं. अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ आप शानदार हैं. अब सब को सलाम.

‘बॉर्डर 2’ के सेट से वरुण धवन ने पोस्ट की ये तसवीरें

वरुण धवन ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट से अपनी कुछ फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, “एक लड़ाई #बॉर्डर2 एक ऐसी फिल्म जिसने सच में मुझे अपनी हदें पार करने पर मजबूर कर दिया. एक ऐसा अनुभव जिससे निकलने में बहुत से लोगों ने मेरी मदद की. इसने मुझे अच्छे के लिए बदल दिया.”

यह भी पढ़ें– Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ का आंकड़ा पार, बनी करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >