Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ का आंकड़ा पार, बनी करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट

Border 2 Box Office Collection Day 3: ‘बॉर्डर 2’ ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसे टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ओपनिंग डे पर सनी के फैंस ट्रैक्टर पर बैठकर थिएटर मूवी देखने पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद मूवी की टोटल कमाई 121 करोड़ रुपये हो चुकी है. तीन दिन में ही मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है.

जानें ‘बॉर्डर 2’ ने किस दिन कितनी कमाई की?

  • Border 2 Box Office Collection Day 1: 30 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 2: 36.7 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 3: 54.5 करोड़ रुपये

Border 2 Box Office Total Collection: 121 करोड़ रुपये

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बनाया ये रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ अब तेजी से 150 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है. ये फिल्म सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई. आइए आपको बताते हैं उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के कलेक्शन के बारे में (ये आंकड़े कोईमोई के अनुसार है).

फिल्म कलेक्शन (इंडियन बॉक्स ऑफिस पर)
गदर 2 525.50 करोड़
बॉर्डर 2121 करोड़ (3 दिन)
जाट 90.34 करोड़
गदर: एक प्रेम कथा76.88 करोड़
यमला पगला दीवाना 55 करोड़
बॉर्डर39.45 करोड़
यमला पगला दीवाना 2 36.8 करोड़
सिंह साब द ग्रेट 36 करोड़
द हीरो: द लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई 26.22 करोड़
इंडियन 24.21 करोड़

किससे मिलने पहुंचे सनी देओल?

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के साथ एक फोटो पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारे हीरो परमवीर चक्र फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के परिवार से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी, जिनका किरदार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं, जिनकी बेमिसाल बहादुरी की सच्ची कहानी आप फिल्म में देखेंगे. उनके परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लगा और यह यादगार रहा. बॉर्डर 2 सभी सैनिकों और उनके परिवारों को सलाम है जो चुपचाप हिम्मत के साथ अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हैं.”

यह भी पढ़ेंBorder 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >