Border 2: ट्रोल्स को वरुण ने अपनी एक्टिंग से दिया मुहतोड़ जवाब, डायरेक्टर अनुराग सिंह ने जमकर की तारीफ

Border 2: ‘Border 2’ में वरुण धवन ने अपनी दमदार एक्टिंग से सोशल मीडिया ट्रोल्स को मुहतोड़ जवाब दिया. निर्देशक अनुराग सिंह ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वरुण एक असली कलाकार हैं. दर्शक और क्रिटिक्स दोनों उनकी भावपूर्ण और संतुलित परफॉर्मेंस से प्रभावित हैं.

Border 2: ‘Border 2’ के रिलीज से पहले वरुण धवन को लेकर खूब चर्चा और सोशल मीडिया ट्रोलिंग हुई. लोग उनकी एक्टिंग, गानों में ओवरएक्टिंग और उनके स्माइल पर भी मजाक उड़ा रहे थे. लेकिन फिल्म रिलीज होने के तीन दिन बाद लोगों की राय पूरी तरह बदल गई है. अब फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने भी वरुण की तारीफ में बयान दिया है.

डायरेक्टर अनुराग सिंह की राय

डायरेक्टर अनुराग सिंह ने वरुण धवन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वरुण वही कलाकार हैं जिन्होंने Badlapur और October जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है. अनुराग ने बताया, “जब मैंने Badlapur में वरुण को देखा, तो मुझे लगा कि उन्होंने कितनी बड़ी एक्टिंग रेंज दिखाई. मुझे विश्वास था कि ‘Border 2’ में भी वही वरुण आएगा.”

ट्रोलिंग पर डायरेक्टर का जवाब

अनुराग ने ट्रोलिंग को लेकर कहा, “लोग भूल जाते हैं कि यह वही कलाकार है जिसने अपनी पिछली फिल्मों में बेहतरीन काम किया है. अब लोग माफी मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें कहा माफी भेजनी चाहिए.” उनके अनुसार, वरुण ने सेट पर हर वह अभिनय किया जो निर्देशक चाहते थे.

वरुण की आने वाली फिल्में

अब वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन की निर्देशन में ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, करण जौहर बोले- यही है असली बॉलीवुड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >