Border 2 की जबरदस्त कमाई के बीच फैंस से मिलने पहुंचे सनी देओल, गेयटी गैलेक्सी में दिखी जबरदस्त भीड़, वीडियो वायरल

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल गया है. फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये कमा लिए. अब जल्द ही फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें सनी अचानक मुंबई के गेयटी गैलेक्सी पहुंच गए.

Border 2: सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. थिएटर में बड़ी संख्या में फैंस के पहुंचने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवाओं का एक ग्रुप अपनी कारों और ट्रैक्टरों से अपने इलाके के सिनेमाघर जाते दिखे. अब इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में सनी को देखकर फैंस हैरान हो गए.

सनी देओल को देखकर फैंस हुए क्रेजी

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिख रहा कि गेयटी गैलेक्सी में जब सनी देओल पहुंचे तो फैंस खुशी से उनको चियर करने लगे. उनके साथ अहान शेट्टी भी थे. वीडियो में दिख रहा है कि अहान और सनी ने अपना हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों को शुक्रिया कहा. वीडियो पर यूजर्स दिल और हार्ट वाले इमोजी बना रहे हैं.

यूजर्स के रिएक्शन

जानें ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Border 2 Box Office Collection Day 1: 30 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 2: 36.7 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 3: 54.5 करोड़ रुपये

Total Collection: 121 करोड़ रुपये

सनी देओल के साथ दिखी ईशा देओल और अहाना देओल

मुंबई में ‘बॉर्डर 2’ के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया, जिसमें ईशा देओल और अहाना देओल पहुंची. उनका एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में सनी देओल के साथ उनकी दोनों बहनें दिख रही है. दोनों ने कैमरे को देखकर पोज भी दिया. वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वह अपनी बहनों के लिए पिता जैसे हैं. रोल मॉडल भाई. अपनी बहनों के लिए उसका प्यार देखकर बहुत अच्छा लगता है. वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.

यह भी पढ़ेंBorder 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ का आंकड़ा पार, बनी करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >