War 2 में ऋतिक रोशन संग काम करने पर जूनियर एनटीआर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं

War 2 में ऋतिक रोशन संग 75 दिन शूटिंग करने पर जूनियर एनटीआर ने तोड़ी चुप्पी है. 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस स्पाई-थ्रिलर की एडवांस बुकिंग ने पहले ही दिन 2.14 करोड़ कमाए.

War 2: स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इसी दिन रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा.

यह फिल्म न केवल एक्शन और स्पाई ड्रामा के लिए चर्चा में है, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे जूनियर एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

ऋतिक रोशन के साथ काम करने पर क्या बोले जूनियर एनटीआर?

आरआरआर फेम एक्टर ने बताया कि उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ लगातार 75 दिन तक शूटिंग की. जूनियर एनटीआर ने कहा, “मैंने ऋतिक से बहुत कुछ सीखा है और अक्सर उनमें खुद को देखता हूं… मैं उनके साथ सेट पर वापस आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनका विजन इस फिल्म को खास बनाता है.

‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग का धमाल

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही दिन जोरदार शुरुआत की है। भारत में पहले दिन ही 59,422 टिकट बिक चुके हैं, जिससे 2.14 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. फिल्म की बुकिंग IMAX 2D, डॉल्बी सिने समेत कई फॉर्मेट में हो रही है.

यशराज फिल्म्स की ओर से प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: War 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने पर छलका जूनियर एनटीआर का दर्द, बोले- ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >