Border 3: ‘बॉर्डर 2’ की बंपर सफलता के बाद फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर लगी मुहर? भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Border 3: बॉर्डर 2 की शानदार सफलता के बाद भूषण कुमार और अनुराग सिंह फिर से साथ काम करने को तैयार हैं. क्या बॉर्डर 3 को मिल गई है हरी झंडी? जानिए पूरी डिटेल.

Border 3: फिल्ममेकर भूषण कुमार इन दिनों अपनी नई रिलीज ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता से बेहद खुश हैं. टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही दुनियाभर में ₹145.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है.

खास बात यह है कि यह भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग सिंह का पहला साथ में किया गया प्रोजेक्ट है. इस सफल शुरुआत के बाद दोनों के बीच आगे भी साथ काम करने की प्लानिंग शुरू हो चुकी है. इसी बीच भूषण कुमार ने ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइये सबकुछ बताते हैं.

बॉर्डर 3 हुई कंफर्म?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है. लगभग 30 साल बाद किसी कहानी को वापस लाकर इतना प्यार मिलना बड़ी बात है. ऐसे में इसे आगे बढ़ाना बिल्कुल स्वाभाविक है.”

हालांकि, भूषण कुमार ने यह भी साफ किया कि अगला प्रोजेक्ट तुरंत बॉर्डर 3 नहीं होगा. उन्होंने बताया कि बॉर्डर 2 से पहले जिस फिल्म पर उनकी और अनुराग सिंह की बातचीत हुई थी, अब उसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा. वह कहते हैं, “हम दोनों कंपनियों के बीच एक जॉइंट वेंचर कर रहे हैं. अनुराग इसे डायरेक्ट करेंगे और यह कुछ नया होगा.”

सही समय पर होगी बॉर्डर फ्रेंचाइजी की वापसी

भूषण कुमार के मुताबिक, बॉर्डर 3 को सही समय पर ही फ्लोर पर लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले नए प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा और उसके बाद दोबारा बॉर्डर की दुनिया में वापसी होगी.

बॉर्डर 2: एक स्पिरिचुअल सीक्वल

अनुराग सिंह की निर्देशित बॉर्डर 2, साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने भारत में अब तक ₹121 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है.

यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Box Office Collection: ओपनिंग वीकेंड में बंपर उछाल, ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में की छप्परफाड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >