War 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिनेमाघरों में आपकी तालियां और जश्न देखकर…

War 2: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली की टक्कर ने तहलका मचा दिया. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का बड़ा फायदा मिला और फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया. चार दिनों में मूवी ने 142.71 करोड़ बटोरे. ऋतिक ने भी सफलता पर खुशी जताई.

War 2: 14 अगस्त 2025 को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली के बीच भिड़ंत देखने को मिली. दोनों फिल्मों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा किया और रिलीज के पहले ही दिन से तगड़ा हंगामा मचाया. इसका असर कलेक्शन रिपोर्ट्स में साफ दिखाई दिया. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के मौके पर वॉर 2 ने कमाई में शानदार उछाल दर्ज किया. अबतक मूवी ने चार दिनों में 142.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस बीच ऋतिक ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया.

ऋतिक रोशन ने फैंस को कहा धन्यवाद

ऋतिक रोशन ने अपने एक्स पर फिल्म वॉर 2 से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने लिखा, कबीर की दुनिया में लड़ाइयां भले जीत ली जाती हैं, लेकिन जंग हमेशा जारी रहती है. 2019 में जन्मा ये किरदार, एक एक्टर और मनोरंजनकर्ता के रूप में मेरे जुनून को और बढ़ाता रहा. सिनेमाघरों में आपकी तालियां और जश्न देखकर कबीर और ऊंचा महसूस करता है और मेरा दिल और ज्यादा भर जाता है. कबीर हमेशा से मेरा सबसे खास ऑन-स्क्रीन किरदार रहा है और रहेगा. वॉर 2 और कबीर के लिए आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद.

वॉर इस फिल्म का है सीक्वल

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 2019 की वॉर का यह सीक्वल अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित किया गया है. इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभा रही हैं. बेहतरीन स्टारकास्ट और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेस की वजह से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 52 करोड़, दूसरे दिन 57.35 करोड़, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये की कमाई की.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >