Dharmendra Padma Vibhushan: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण 2026, लिस्ट में ये 4 नाम भी शामिल

Dharmendra Padma Vibhushan: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण 2026 से सम्मानित किया जाएगा. जानिए उनके फिल्मी सफर, हिट फिल्में, आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की पूरी कहानी.

Dharmendra Padma Vibhushan: गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे) से एक दिन पहले, गृह मंत्रालय ने 2026 के पद्म पुरस्कार सम्मानित होने वालों के नामों की लिस्ट जारी की. ये पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने कला, साहित्य, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में लंबे समय तक शानदार काम किया है. इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है, जिन्हें पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. भारत रत्न के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है.

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए इस बार पांच लोग चुने गए हैं:

  1. अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला, महाराष्ट्र
  2. केटी थॉमस – सार्वजनिक मामले, केरल
  3. एन. राजम – कला, उत्तर प्रदेश
  4. पी. नारायणन – साहित्य और शिक्षा, केरल
  5. वी.एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले, केरल

धर्मेंद्र का फिल्मी सफर और आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के एक छोटे से गांव में हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की और करीब 65 साल तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई. धर्मेंद्र को लोग सबसे ज्यादा ‘ही‑मैन ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से जानते हैं. उनकी हिट फिल्मों में शोले, फूल और पत्थर, जुगनू, ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में शामिल हैं.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है. यह एक युद्ध पर आधारित सच्ची कहानी है, जिसमें उन्होंने ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल का किरदार निभाया है. यानी वे वीर सैनिक अरुण खेत्रपाल के पिता और सीनियर अधिकारी के रूप में नजर आए. यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई.

धर्मेंद्र का निधन

24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरे फिल्म जगत और देश में गहरा शोक फैल गया. उन्हें मुंबई में परिवार और बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान समेत अन्य की मौजूदगी में पूरा सम्मान देकर विदा किया गया.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Records: तीसरे दिन ही ‘बॉर्डर 2’ ने इतिहास रचा, शुरुआती कमाई में ‘जाट’ समेत 70 फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड का सफाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >