ट्विंकल खन्ना से लेकर तुषार कपूर तक ये बॉलीवुड स्टार किड्स एक्टिंग करियर में हुए फेल!

आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार किड्स के बारे में बात रहे हैं, जिनका सिक्की बॉलीवुड में नहीं चला. कुछ फिल्मों के बाद ही उन्हें फिल्मी मिलने बंद हो गई और उनका फिल्मी करियर ग्राफ नीचे गिर गया.

आज हम आपको कुछ ऐसे टॉप बॉलीवुड स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने में असफल रहे. तो आइए बताते हैं उन स्टार किड्स के नाम.

Uday chopra

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा यश चोपड़ा के बेटे हैं. एक्टर ने मोहब्बतें जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि दर्शकों को इनका अभिनय कुछ खास पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से इनको फिल्मों के ऑफर कम आने लगे और ये फ्लॉप हो गए.

Twinkle-khanna

ट्विंकल खन्ना

90 के दशक के दो बेहतरीन कलाकार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना हैं. ट्विंकल ने फिल्मी दुनिया में अपना हाथ आजमाया, लेकिन अपने माता-पिता की तरह नाम कमाने में चूक गई. अक्षय कुमार से शादी के बाद तो उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली.

Rajiv kapoor

राजीव कपूर

राजीव कपूर महान अभिनेता राज कपूर के बेटे थे.  जितना नाम और शोहरत फिल्मी दुनिया में पिता राज कपूर ने कमाया उसका आधा भी राजीव कपूर ने नहीं कमाया. इनसे ज्यादा इस इंडस्ट्री में इनके दोनो भाई ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने अपना नाम बनाया. राजीव ने अपने जीवन में राम तेरी गंगा मैली, अब लौटते चले जैसे फिल्म में दी है.

Mimoh chakraborty

मिमोह चक्रवर्ती

मिमोह चक्रवर्ती बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं. उन्होंने जिमी, लूट, होश जैसी फिल्मों में काम किया है. दर्शकों को इनकी एक्टिंग खास पसंद नहीं है जिसकी वजह से ये फ्लॉप हो गए.

Esha-deol

ईशा देओल

ईशा देओल सुपरस्टार धर्मेंद्र देओल और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी है. धर्मेंद्र और हेमा ने बहुत नाम कमाया, लेकिन उनकी बेटी का जादू दर्शकों पर नहीं चला. ईशा धूम, नो एंट्री जैसी फिल्मों में नजर आई हैं.

Tusshar kapoor

तुषार कपूर

तुषार कपूर अभिनेता जितेंद्र कपूर के बेटे हैं. हालांकि उनका फिल्म करियर कुछ खास नहीं रहा और उनका ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही.

रिपोर्ट- शीतल दुबे

Heeramandi 2 को लेकर अध्ययन सुमन ने खोले राज, कहा- हमारे लिए इससे बड़ी कोई बात…

Also Read- सारी दुनिया की नजरें शाही महल की महफिलों पर हैं….नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी Heeramandi

Also Read- Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >