Tripti Dimri Upcoming Movies: तृप्ति डिमरी की इन फिल्मों के लिए बेताब हैं फैंस, पहली वाली तो तोड़ेगी कई रिकॉर्ड्स

Tripti Dimri Upcoming Movies: भाभी 2 एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हाल ही के राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आई हैं. जिसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. फिल्म की कहानी वेडिंग नाइट पर बने एक सेक्स टेप के इर्द गिर्द घूमती है.

Tripti Dimri Upcoming Movies: बुलबुल, एनिमल जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार है. हाल ही में वह राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई थीं. इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. फिल्म में तृप्ति और राजकुमार की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. लेकिन अभी तृप्ति की फिल्मों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है. आज हम आपको तृप्ति डिमरी की इन फिल्मों के नाम बताएंगे, जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं.

भूल भुलैया 3

अनीस बज्मी की निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में माधुरी दीक्षित का कैमियो रोल भी है. यह फिल्म भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म की कहानी रूह बाबा और मंजुलिका के फेस ऑफ के इर्द गिर्द घूमती है. यह फिल्म 1 नवंबर, 2024 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन से होगा. ऐसे में इस बार हम भूल भुलैया 3 से नए रेकॉर्ड्स बनाने की उम्मीद कर सकते हैं.

धड़क 2

तृप्ति डिमरी अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 के बाद करण जौहर की फिल्म धड़क 2 में नजर आएंगी. यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी प्यार के बीच में चल रही समाजिक बाधा के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का सीक्वल है. धड़क 2 का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है. वहीं, फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने किया है.

एनिमल पार्क

एनिमल की मैसिव सक्सेस के बाद फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसका टाइटल, एनिमल पार्क होगा. इस फिल्म में एक बार फिर रणबीर कपूर और त्रिप्ति डिमरी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

आशिकी 3

धड़क 2 और एनिमल पार्क अलावा, त्रिप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका टाइटल पहले आशिकी 3 था. अब इसके टाइटल में बदलाव किए जायेंगे. फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं.

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Also Read: Kartik Aaryan Upcoming Movies: हॉरर-कॉमेडी के बाद इन रोमांटिक फिल्मों में रंग जमाएंगे कार्तिक आर्यन, डिटेल्स पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >