The India Story: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह सोशल ड्रामा दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल नहीं रही. आइए आपको कलेक्शन बताते हैं.
The India Story Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही फ्लॉप हुई 'द इंडिया स्टोरी'
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'द इंडिया स्टोरी' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में करीब 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 41 लाख रुपये नेट तक पहुंच गई है. वहीं, फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 46 लाख रुपये बताया जा रहा है. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कमाई में हल्की बढ़त जरूर देखने को मिली, लेकिन वीकेंड होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार बहुत धीमी है.
20 से 30 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द इंडिया स्टोरी' का निर्माण लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है. अगर रविवार को कमाई में बड़ा उछाल नहीं आता, तो फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना मुश्किल हो सकता है.
क्या है 'द इंडिया स्टोरी' की कहानी?
'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन इन प्रोग्रेस' में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का हिस्सा मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, तृषा सरदा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम मशालकर भी हैं.
कीटनाशकों के गंभीर मुद्दे को दिखाती है फिल्म
'द इंडिया स्टोरी' की कहानी खेती में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों और उनके इंसानों की सेहत पर पड़ने वाले असर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म समाज के एक गंभीर मुद्दे को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है और यह बताती है कि खेती में जहरीले रसायनों का बढ़ता इस्तेमाल किस तरह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है.
ये भी पढ़ें: The India story movie review: खाद्य मिलावट का मुद्दा अहम मगर स्क्रीनप्ले और ट्रीटमेंट अधपका
