Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ‘तेरे इश्क में’ में हिट हुई या पिट गई? कलेक्शन ने चौंकाया

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के बाद अभी तक हर दिन डबल डिजिट में कमाई की. फिल्म में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी दिखी है और फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. चौथे दिन की कमाई आपको बताते हैं.

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही. आनंद एल राय की फिल्म ने डबल डिजिट से अपनी शुरुआत की. अब तीन दिन में मूवी ने 50 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया. मूवी को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस है. सिनेमाघरों से फिल्म के क्लिप को दर्शक शेयर कर रहे हैं. फिल्म में धनुष और कृति की केमेस्ट्री भी शानदार है. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया?

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने तमिल और हिंदी भाषा में चौथे दिन 0.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सबुह के नंबर्स है और शाम तक इसमें बदलाव होगा. टोटल कमाई फिल्म ने 52.73 करोड़ रुपये की कर ली है. इसके साथ ही इसने ओपनिंग वीकेंड पर करीब 28 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमें 120 बहादुर, दे दे प्यार दे, द ताज स्टोरी, होमबाउंड, बागी 4, सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, मेट्रो इन दिनों, भूल चूक माफ जैसी फिल्में शामिल हैं.

‘तेरे इश्क में’ में अपने किरदार मुक्ति को लेकर कृति सेनन ने क्या कहा?

कृति सेनन ने ‘तेरे इश्क में’ में काम करने के अपने अनुभव को आईएएनएस से बातचीत में कहा, मुक्ति का ग्राफ बहुत विविध है, वह क्या शुरू करती है, वह क्या बन जाती है, उसकी पसंद, उसके निर्णय. वह जो कर रही है, उसमें बहुत सारी परतें हैं. कई बार बहुत कुछ कहा नहीं जाता है, बहुत सी औचित्य, बहुत सी चीजें जो वह कर रही है, शब्दों में नहीं कही जाती हैं. कई बार आपकी मदद के लिए कोई डायलॉग नहीं होता, और इसे बस आपकी आंखों में ट्रांसलेट करना होता है. यह कुछ नया था और मुझे सच में इसमें मजा आया.”

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office Records: ओपनिंग वीकेंड पर ‘तेरे इश्क में’ की तूफानी कमाई, इन 28 फिल्मों को चटाई धूल, झटके में तोड़ा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >