Assi: ओपनिंग डे पर कैसी रहेगी ‘अस्सी’ की शुरुआत, क्या चलेगा तापसी का जादू?

Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘अस्सी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर ‘दो दीवाने शहर में’ के साथ रिलीज हुई.

Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा है. ‘पिंक’ और ‘मुल्क’ जैसी फिल्मों के बाद यह उनकी तीसरी लीगल ड्रामा फिल्म है. ‘अस्सी’ में वह एक वकील की भूमिका निभा रही हैं और उनके किरदार का नाम ‘एडवोकेट रावी’ है. फिल्म की कहानी यौन उत्पीड़न मामले के इर्द-गिर्द घूमती है. तापसी की फिल्म का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने शहर में’ से हुआ है. आइए आपको अस्सी के पहले दिन का कलेक्शन बताते हैं.

‘अस्सी’ के ओपनिंग डे का कलेक्शन

फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक कपूर और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में हैं. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि ये आंकड़े दोपहर के 2 बजे तक का है. फाइनल नंबर्स रात के शोज आने के बाद ही सामने आएंगे.

तापसी पन्नू ने ने अनुभव सिन्हा को लेकर क्या कहा?

ईटाइम्स से बातचीत में तापसी पन्नू ने अनुभव सिन्हा संग काम करने पर कहा, “मैं अनुभव सर को सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों तक सीमित नहीं रखना चाहती. उनकी फिल्मों में और भी बहुत कुछ खास होता है, जो कहानी को बेहद असली और हमारी जिंदगी के बहुत करीब बना देता है. चाहे ‘मुल्क’ या ‘अस्सी’ जैसी अदालत पर आधारित फिल्में हों, या ‘थप्पड़’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी कहानियां, उनका कहानी कहने का तरीका ऐसा है कि वे सच्चाई को बहुत सहज ढंग से हमारे सामने रख देते हैं. उनकी फिल्में आईने की तरह होती हैं और कई बार उस आईने में खुद को देखना आसान नहीं होता.”

तापसी-अनुभव की तीसरी साझेदारी

यह फिल्म तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की साथ में तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को बड़े पर्दे पर ला चुके हैं.

यह भी पढ़ेंAssi First Review: कोर्ट में गूंजी तापसी पन्नू की दमदार दलीलें, ‘अस्सी’ का पहला रिव्यू आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >