Tu Yaa Main: ‘तू या मैं’ की हालत हुई खराब, बजट निकालना मुश्किल

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 7 दिन में 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई. आइए 7वें दिन का आंकड़ा आपको बताते हैं.

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ बड़े शोर-शराबे के बीच रिलीज हुई शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर जूझती नजर आ रही है. रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर रोमांटिक थ्रिलर का माहौल बनाया गया था, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों का वही उत्साह दिखाई नहीं दिया. फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और 20 करोड़ के बजट के सामने इसकी कमाई बेहद कम रही है. चलिए आपको 7वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

7वें दिन ‘तू या मैं’ ने की बहुत कम कमाई

‘तू या मैं’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कमजोर रही. हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 0.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 4.44 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म का नेट कलेक्शन इसके बजट के मुकाबले बेहद कम है. अगर मूवी ऐसे ही कमाई करती रही तो इसका बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही दिनों में खेल खत्म हो जाएगा.

डे वाइज कमाई का आंकड़ा

  • डे 1- 0.6 करोड़ रुपये
  • डे 2- 1.45 करोड़ रुपये
  • डे 3- 0.8 करोड़ रुपये
  • डे 4- 0.4 करोड़ रुपये
  • डे 5- 0.45 करोड़ रुपये
  • डे 6- 0.35 करोड़ रुपये
  • डे 7- 0.39 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 4.44 करोड़ रुपये

‘ओ रोमियो’ से टक्कर का भी पड़ा असर

इसी हफ्ते रिलीज हुई ओ रोमियो ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. बड़े नाम और ज्यादा चर्चा का फायदा उसे मिला, जिसका असर ‘तू या मैं’ की कमाई पर साफ दिखाई दिया. बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म पिछड़ती नजर आई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सात दिनों में 47.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें- Border 2: 400 करोड़ का सपना दूर, क्या ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस खेल खत्म?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >