पांचवें हफ्ते में भी बॉर्डर 2 की रफ्तार बरकरार, जानें 29वें दिन दोपहर 2 बजे तक का कलेक्शन

Border 2 Box Office Day 29: ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पांचवें हफ्ते में भी मजबूती से टिकी है. 29वें दिन दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने धीमी लेकिन स्थिर कमाई जारी रखी है. भारत में इसका कुल कलेक्शन 324 करोड़ पार कर चुका है और वर्ल्डवाइड आंकड़ा 443 करोड़ के करीब पहुंच गया है.

Border 2 Box Office Collection Day 29: सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद दर्शकों का रुझान इस फिल्म के प्रति कम नहीं हुआ है. यही वजह है कि यह फिल्म पांचवें हफ्ते में एंट्री करते ही एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

पहले चार हफ्तों में शानदार कलेक्शन

फिल्म ने शुरुआती चार हफ्तों में जबरदस्त कमाई की. पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार करने के बाद दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये जोड़े. तीसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन फिर भी 23.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस तरह 28 दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 324.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

29वें दिन की शुरुआती कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने लगभग 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अंतिम आंकड़े रात तक सामने आएंगे, जिससे यह साफ होगा कि फिल्म पांचवें वीकेंड में कितना उछाल पकड़ पाती है.

दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. वर्ल्डवाइड स्तर पर ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन लगभग 443.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि नई फिल्मों की एंट्री के बाद अब 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन फिल्म का सफर अभी भी जारी है.

स्टार कास्ट और निर्देशन

निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए हैं. दमदार एक्शन और देशभक्ति के जज्बे से भरी यह फिल्म दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों तक खींच रही है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ का टीजर आया सामने, नेक्स्ट लेवल एक्शन और यश की दमदार एंट्री ने फैंस को किया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >