Do Deewane Seher Mein: अधूरेपन में छिपी खूबसूरती, दिल छू लेगी सिद्धांत- मृणाल की लव स्टोरी

Do Deewane Seher Mein Movie Review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच बनी यह फिल्म 'दो दीवाने शहर में' दो ऐसे युवाओं की कहानी है, जो बाहर से मॉडर्न और कॉन्फिडेंट दिखते हैं, लेकिन अंदर से अपनी-अपनी कमियों से जूझ रहे हैं.

डायरेक्टर: रवि उदयवार
प्रोड्यूसर: संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल, भारत कुमार रंगा
जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
ड्यूरेशन: 2h 18m
कास्ट: सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर
रेटिंग- 3.5 स्टार

Do Deewane Seher Mein Movie Review: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की यह नई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म शहरी रिश्तों की उलझनों को बेहद संवेदनशील अंदाज में सामने लाती है. यह कहानी बताती है कि आज के दौर में प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन अधूरापन ही उसे खूबसूरत बनाता है.

मेट्रो सिटी में पनपती मोहब्बत

फिल्म ‘दो दीवाने शहर में‘ की कहानी मुंबई जैसे व्यस्त महानगर में बसते दो युवाओं रोशनी श्रीवास्तव और शशांक शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों अपने-अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भीतर से असुरक्षा और झिझक से जूझ रहे हैं. शशांक एक कॉरपोरेट कंपनी में काम करता है, मगर बोलने में हल्की दिक्कत उसकी आत्मछवि को चोट पहुंचाती है. वहीं रोशनी एक मीडिया एजेंसी में काम करती है, लेकिन अपने लुक्स को लेकर असहज रहती है. दोनों के परिवार चाहते हैं कि वे शादी कर लें, लेकिन दोनों इस फैसले को टालते रहते हैं. यह कहानी दो ऐसे लोगों की है जो पहले खुद से भागते हैं और फिर एक-दूसरे के सहारे खुद को पहचानते हैं.

सिद्धांत और मृणाल की दमदार अदाकारी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शशांक के किरदार को बेहद संयम के साथ निभाया है. उन्होंने किरदार की कमजोरी को छोटे-छोटे हाव-भाव और ठहराव से उसे बखूबी निभाया है. कई सीन में उनकी खामोशी बहुत कुछ कह जाती है. जबकि मृणाल ठाकुर ने रोशनी के रोल में मॉडर्न वर्किंग वुमन की असुरक्षा और मजबूती दोनों को खूबसूरती से दिखाया है. दोनों की केमिस्ट्री बनावटी नहीं लगती, बल्कि बेहद बेहद नैचुरल और रियल लगती है. फिल्म में संदीपा धर सीमित स्क्रीन टाइम में असर छोड़ती हैं, जबकि इला अरुण का किरदार प्रभाव डालता है.

यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main: ‘तू या मैं’ की हालत हुई खराब, बजट निकालना मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >