Assi First Review: कोर्ट में गूंजी तापसी पन्नू की दमदार दलीलें, ‘अस्सी’ का पहला रिव्यू आया सामने

Assi First Review: तापसी पन्नू की नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज हो गई है. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी वकील के किरदार में नजर आएंगी. आइए जानते हैं फिल्म कैसी है.

Assi First Review: तापसी पन्नू की लेटेस्ट फिल्म ‘अस्सी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. यह तापसी की तीसरी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. ‘अस्सी’ में वह एडवोकेट रावी के रूप में दिखाई दे रही, जो एक यौन उत्पीड़न मामले की पैरवी करती हैं. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म का पहला रिव्यू आ चुका है.

तापसी पन्नू का प्रभावशाली अंदाज

फिल्म क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने फिल्म ‘अस्सी’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, ‘अस्सी’ एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो कई अनसुलझे यौन उत्पीड़न मामलों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म सिर्फ अपराध के आंकड़ों और खबरों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उन आंकड़ों के पीछे छिपे इंसानी दर्द और नुकसान को भी सामने लाती है. फिल्म दिखाती है कि कैसे सच कई बार आंकड़ों, ताकत और लोगों की बनी-बनाई सोच के नीचे दब जाता है. इसी बीच एक जांच अधिकारी और मजबूत बचाव पक्ष की टीम मिलकर यह जानने की कोशिश करती है कि आखिर सच में हुआ क्या था. तापसी पन्नू एक बार फिर अदालत में बेहद प्रभावशाली अंदाज में नजर आती हैं. उन्होंने अपने किरदार में मजबूती, संतुलन और भावनात्मक गहराई दिखाई है, जो पूरी फिल्म को मजबूती से थामे रखती है.

सोचने पर मजबूर करेगी फिल्म

कुलदीप गढ़वी ने आगे लिखा, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लिखावट है. इसके संवाद तीखे, सच्चाई के करीब और सोचने पर मजबूर करने वाले हैं. अनुभव सिन्हा ने इस विषय को बहुत संवेदनशीलता और संतुलन के साथ पेश किया है. फिल्म कहीं भी उपदेश देने वाली या जरूरत से ज्यादा भावुक नहीं लगती. ‘अस्सी’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली साहसी और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म है. दमदार अभिनय, समझदारी भरी कहानी और नियंत्रित निर्देशन के कारण यह फिल्म गहरा असर छोड़ती है. अगर आप अच्छी कहानी और सार्थक सिनेमा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- 20वें दिन ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार धीमी या मजबूत? जानें तीसरे हफ्ते का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >