गोविंदा का दिल जीत लेने वाला किस्सा, मां के लिए दिखाया अनोखा सम्मान

Govinda: गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने एक भावुक किस्सा साझा किया, जिसमें बताया कि अभिनेता ने मां के पैर धोकर उस पानी को पी लिया था. यह घटना उनके संस्कार और मां के प्रति गहरे प्यार को दर्शाती है, जिसे सुनकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.

Govinda: 90 के दशक में जब बॉलीवुड में मनोरंजन का असली मतलब पूछा जाता था, तो सबसे पहले नाम आता था गोविंदा का. उनकी कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त डांस और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों के दिलों पर राज करता था. उस दौर में उनकी फिल्म का मतलब ही था हिट की गारंटी. लेकिन स्टारडम के पीछे छिपे उनके संस्कार और परिवार के लिए प्यार की कहानियां भी उतनी ही खास हैं. हाल ही में गोविंदा के भांजे और अभिनेता विनय आनंद ने अपने मामा से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

गोविंदा की मां के जन्मदिन का भावुक पल

एक इंटरव्यू में विनय आनंद ने बताया कि जब गोविंदा अपने करियर के शिखर पर थे और देशभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी, तब भी उनके लिए परिवार सबसे ऊपर था. विनय ने बताया कि एक बार उनकी नानी के जन्मदिन पर घर में छोटा सा समारोह था. उस दिन गोविंदा ने अपनी मां के पैर धोए और उस पानी को श्रद्धा से पी लिया. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए थे। यह घटना उनके संस्कार और मां के प्रति गहरे सम्मान को दिखाती है.

मां की बात को रखा सबसे ऊपर

गोविंदा अपनी मां निर्मला देवी के बेहद करीब थे. कहा जाता है कि उन्होंने जीवन के कई बड़े फैसले भी मां की इच्छा के अनुसार ही लिए. यहां तक कि उनकी शादी भी उन्होंने अपनी मां की बात मानकर ही सुनीता आहुजा से की थी. उनकी पत्नी सुनीता भी कई बार कह चुकी हैं कि हर मां को गोविंदा जैसा बेटा मिले.

स्टारडम के बीच परिवार को दी अहमियत

जब गोविंदा अपने करियर के टॉप पर थे, तब भी उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर सिर्फ इसलिए ठुकरा दिए, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे. यही वजह है कि उनके फैंस आज भी उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक संस्कारी इंसान के रूप में भी याद करते हैं.

आज भले ही गोविंदा का फिल्मी करियर पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से यह याद दिलाते हैं कि असली स्टार वही है, जो अपने परिवार और संस्कारों को कभी नहीं भूलता.

यह भी पढ़ें: गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता आहूजा, लेकिन रखी ये एक बड़ी शर्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >