Toxic: बर्फीले तूफान में राया का खतरनाक लुक, इस दिन आएगा ‘टॉक्सिक’ का टीजर

Toxic Teaser: फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजर 20 फरवरी को रिलीज होगा. पोस्टर में यश खून से सने और रहस्यमयी अंदाज में नजर आए हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को कई भाषाओं में रिलीज होगी.

Toxic Teaser: यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. साथ ही यह ऐलान भी किया गया है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा. पोस्टर में यश अपने किरदार ‘राया’ के रूप में नजर आ रहे हैं. वह खून से सने कपड़ों में बर्फीले तूफान के बीच खड़े हैं. उनका चेहरा आधा छिपा है और हाथ में बोतल दिखाई दे रही है. पूरा सीन रहस्यमयी और खतरनाक दुनिया की झलक देता है.

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजर किस दिन आएगा?

फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है. मेकर्स ने अब तक ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, बल्कि किरदारों को धीरे-धीरे सामने लाकर सस्पेंस बनाए रखा है. 20 फरवरी को आने वाला टीजर दर्शकों को इस अनोखी दुनिया की पहली झलक देगा. टीजर सिर्फ एक भाषा में रिलीज होने वाला है, जिसकी वजह से सस्पेंस बना रहेगा.

जानें फिल्म के बारे में

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है. कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. हर किरदार को अलग अंदाज और दमदार व्यक्तित्व के साथ पेश किया जाएगा. फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और निर्देशन भी गीता मोहनदास ने ही किया है. सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत दिया है रवि बसरूर ने, एडिटिंग की कमान संभाली है उज्ज्वल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है टीपी आबिद ने. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है. बाद में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि रिलीज की तारीख त्योहारों के आसपास रखी गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता आहूजा, लेकिन रखी ये एक बड़ी शर्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >