Salim Khan: क्या आज अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी? सलीम खान की हालत पर डॉक्टर का बयान

Salim Khan Health Update: 90 साल के सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि डॉक्टर ने इस पर क्या कहा.

Salim Khan Health Update: दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सलीम खान के दिमाग में हल्का सा ब्लीडिंग (मामूली ब्रेन हैमरेज) हुआ था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हैं, लेकिन अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी उम्र को देखते हुए ठीक होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन कुल मिलाकर उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. हालांकि क्या आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, इस बारे में भी डॉक्टर ने बताया.

क्या आज मिल जाएगी सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी?

मीडिया में यह चर्चा तेज है कि सलीम खान को गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को छुट्टी मिल सकती है. हालांकि अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. जलील पारकर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभी डिस्चार्ज की कोई योजना नहीं है. डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सबसे बड़ा लक्ष्य उन्हें सुरक्षित तरीके से वेंटिलेटर से हटाना है. इसके बाद ही आगे की स्थिति का आकलन किया जाएगा.

सुभाष घई ने सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ की

फिल्ममेकर सुभाष घई ने सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता जताई. उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, “सलीम साहब मेरे भाई की तरह है आज से नहीं 3-40 साल से. सलमान तो बाद में आया जिसने मेरी पिक्चर में काम किया. सबसे पहले सलीम साहब थे जिनकी मैं नहीं पूरी इंडस्ट्री इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और दीर्घायु हो क्योंकि वह बहुत ही अच्छे इंसान है.”

सलीम खान का शानदार फिल्मी सफर

सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे अभिनय रोल से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें लेखक के रूप में मिली. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा को नई सोच दी. उनकी लिखी फिल्में जैसे ज़जीर, दीवार और डॉन जबरदस्त हिट साबित हुईं. इन फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया और उनकी एंग्री यंग मैन की इमेज को मजबूत किया. जब सलीम-जावेद की जोड़ी अलग हुई, तब भी सलीम खान का लेखन जारी रहा. उन्होंने अंगारे, नाम, कब्जा और जुर्म जैसी फिल्मों की कहानी लिखी.

यह भी पढ़ें- अस्पताल में सलीम खान… उनकी लिखी 5 सुपरहिट फिल्में जो आज भी दिलों पर करती हैं राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >