गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता आहूजा, लेकिन रखी ये एक बड़ी शर्त

कुछ समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास की बात आ रही. दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. सुनीता आहूजा ने अपने व्लॉग में कहा कि वह एक शर्त पर उन्हें माफ करने को तैयार हैं.

पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अफेयर की अफवाहों और धोखे के आरोपों के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने नए व्लॉग में कहा कि वह एक शर्त पर गोविंदा को माफ करने के लिए तैयार है. सुनीता ने यह भी कि गोविंदा को खुद में बदलाव लाना पड़ेगा.

सुनीता आहूजा ने कहा- मैं उन्हें माफ कर दूंगी

सुनीता आहूजा ने कहा “क्या पता, कुछ भी हो सकता है. वो मेरा बचपन का प्यार है. अगर वह खुद को बदल लें और वैसे जीएं जैसा मैं सही मानती हूं, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी.” उन्होंने आगे कहा, “मैं हर खबर और हर बात सुनना नहीं चाहती. यह मेरी उम्र ऐसी नहीं है कि मैं इतना तनाव झेल सकूं. मैं इस समय मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हूं. ऐसे समय में पति और बच्चों का साथ चाहिए न कि और दबाव.”

सुनीता ने ये कहा

जब सुनीता से पूछा गया कि इन आरोपों पर गोविंदा का क्या रिएक्शन है, तो उन्होंने कहा, “वह इन बातों पर हंसकर टाल देते हैं. हमें उनके जवाब समझ नहीं आते. मैंने इशारों में भी और सीधे भी सब कुछ कह दिया है. समझदार इंसान के लिए तो एक इशारा ही काफी होता है. गोविंदा के पुराने लिंक- अप को लेकर सुनीता ने कहा, “मैं पहले भी कह चुकी हूं कि अगर उनका अफेयर था तो क्या हुआ? लेकिन हर चीज की एक उम्र होती है. जवानी में मैंने भी पार्टी की और जिंदगी का मजा लिया, मगर हर बात का एक सही समय होता है.”

गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में चल रहा तनाव

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी किया था. हाल के महीनों में गोविंदा का नाम एक कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं. सुनीता ने कुछ इंटरव्यू और व्लॉग में इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी, जिससे मामला और चर्चा में आ गया. हालांकि गोविंदा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं, लेकिन सुनीता के बयानों ने साफ किया कि उनके रिश्ते में इस वक्त तनाव चल रहा है.

यह भी पढ़ेंO Romeo: फिल्म की कमाई ने चौंकाया या किया निराश? जानें छठे दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >