ओ रोमियो के सामने भी कायम बॉर्डर 2 का दबदबा, जानें 27वें दिन का कलेक्शन

Border 2 Box Office Day 27: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है. 27वें दिन फिल्म ने 55 लाख कमाए और कुल कलेक्शन 323.80 करोड़ पहुंच गया. अब सभी की नजरें इस पर हैं कि क्या यह 350 करोड़ क्लब में शामिल होगी.

Border 2 Box Office Collection Day 27: सनी देओल की देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यही वजह है कि यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

चौथे हफ्ते में भी जारी है कमाई

फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में शानदार कमाई की थी. पहले हफ्ते में इसने 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये जोड़े. अब फिल्म चौथे हफ्ते में है और कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन रफ्तार अभी भी बनी हुई है.

Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 22वें दिन 80 लाख, 23वें दिन 1.9 करोड़, 24वें दिन 1.4 करोड़, 25वें दिन 60 लाख और 26वें दिन 80 लाख रुपये कमाए. वहीं 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को फिल्म ने करीब 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 323.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

नई फिल्मों के बीच भी मजबूती

खास बात यह है कि नई रिलीज फिल्मों के बीच भी बॉर्डर 2 का दबदबा कायम है. बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो जैसी नई फिल्म आने के बावजूद सनी देओल की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.

क्या 350 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?

अब फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है, लेकिन इसके सामने फिलहाल कोई बड़ी चुनौती नहीं है. आने वाले दिनों में अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है तो यह 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

फिल्म के अब तक के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन बॉर्डर 2 इस बड़े आंकड़े को छू सकती है. ऐसे में सभी की नजरें अब आने वाले वीकेंड पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: अब OTT पर फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट के बाद ही आएंगी? Taapsee Pannu ने खोल दी पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >