O Romeo: शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस देख ऋतिक रोशन ने क्या कहा? वायरल हुआ रिएक्शन

O Romeo: ऋतिक रोशन ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की जमकर तारीफ की है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा को देखकर ऋतिक ने कहा कि इस जॉनर में शाहिद सबसे बेहतर हैं.

O Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने सात दिन में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिएक्शन मिला है. अब मूवी की तारीफ ऋतिक रोशन ने की है. गैंगस्टर ड्रामा पर बनी इस फिल्म को लेकर ऋतिक ने न सिर्फ शाहिद की परफॉर्मेंस को सराहा, बल्कि दर्शकों से थिएटर में जाकर फिल्म देखने की अपील भी की. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या लिखा.

ऋतिक रोशन ने क्यों कहा- ये जॉनर तुम सबसे बेहतर करते हो

ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म ओ रोमियो को लेकर लिखा, ‘ओ’रोमियो’ की अलग और थोड़ी हटकर स्टाइल आखिर में आपका दिल जीत लेती है. मुझे फिल्म देखकर काफी मजा आया. शाहिद कपूर आप इस तरह के किरदार सबसे बेहतरीन निभाते हैं. आप सच में कमाल हैं. दोस्तों, यह फिल्म थिएटर में जाकर जरूर देखें. और जो गोल-गोल दौड़ते हुए एक्शन सीन था, वह वाकई शानदार था.’

जानें ओ रोमियो का कलेक्शन

  • O Romeo Box Office Collection Day 1- 8.5 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 2- 12.65 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 3- 9 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 4- 4.75 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 5- 5.35 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 6- 3.50 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 6- 3.15 करोड़ रुपये

O Romeo Total Collection- 47.15 करोड़ रुपये

गैंगस्टर ड्रामा में शाहिद कपूर का नया अंदाज

ओ रोमियो का निर्देशन मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने किया है. फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक खतरनाक गैंगस्टर है. उनके साथ तृप्ति डिमरी‘अफशां’ की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से ली गई है.

यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main: ‘तू या मैं’ की हालत हुई खराब, बजट निकालना मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >