सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर बहन का भावुक पोस्ट, बोलीं- सोचती हूं कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से जीवन जिया

सुशांत सिंह राजपूत की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक लंबा सा पोस्ट लिखा है. उन्होंने अपने भाई की कई फोटोज भी पोस्ट की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा.

सुशांत सिंह राजपूत की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने भाई को याद किया. इस मौके पर उन्होंने एक एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सुशांत भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने एक्टर की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की.

श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा- छह साल बीत गए हैं

अपने पोस्ट में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, “छह साल बीत गए हैं… समय आगे बढ़ गया, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी यादें समय के साथ और भी बड़ी होती चली जाती हैं. आज जब मैं भाई को याद करती हूं, तो यह नहीं सोचती कि उन्होंने इस दुनिया को कैसे छोड़ा, बल्कि यह सोचती हूं कि उन्होंने अपना जीवन कैसे जिया. मुझे उनकी बच्चों जैसी जिज्ञासा याद आती है, जीवन के प्रति उनका उत्साह, सितारों, ब्रह्मांड और इंसानी मन के रहस्यों को जानने की उनकी गहरी रुचि याद आती है. मुझे उनका वह बड़ा दिल याद आता है, जो हर व्यक्ति के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आता था, चाहे वह कोई भी हो. उन्होंने हमें सिखाया कि सफलता का कोई मतलब नहीं है, अगर उसके साथ दया और इंसानियत न हो.

श्वेता ने लिखा- हमेशा याद किए जाएंगे

आगे पोस्ट में श्वेता ने लिखा, जिज्ञासु बनिए. दयालु बनिए. सीखते रहिए. बिना डर के बड़े सपने देखिए. और कभी भी इस दुनिया को अपने दिल की अच्छाई को खत्म मत करने दीजिए. किसी व्यक्ति के जीवन की असली पहचान यह नहीं होती कि वह कितने समय तक जिया, बल्कि यह होती है कि उसने कितने लोगों के दिलों को छुआ और उन्हें प्रेरित किया. उस मायने में भाई आज भी हमारे बीच जीवित हैं. आप लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे. हमेशा प्यार किए जाएंगे, हमेशा याद किए जाएंगे.”

साल 2020 में सुशांत की हुई थी मौत

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. उनकी मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था और आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं.

यह भी पढ़ें- ₹370 बिरयानी विवाद पर पहली बार हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी हालत खराब है, सुनाई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >