Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: वरुण धवण की फिल्म हिट हुई या फेल, ओपनिंग डे का कलेक्शन है चौंकाने वाला

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. मूवी को नेटिजन्स सोशल मीडिया पर मस्ट वॉच और जबरदस्त लव स्टोरी बता रहे हैं. आइये जानते हैं कांतारा से टक्कर मिलने के बाद मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छा रिव्यू दिया. यही वजह है कि यह टिकट खिड़की पर भी शानदार परफॉर्म कर रही है. हालांकि ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 से यह अब भी काफी पीछे है. आइय़े जानते हैं ओपनिंग डे पर मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ने शाम के 6बजे तक 5.58 करोड़ की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली है. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई मूवी कांतारा चैप्टर 1 ने 20 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया. हालांकि अभी फाइनल आंकड़े सामने नहीं आए है, रात तक इसमें फेरबदल होगी.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को मिल रही फैंस से तारीफें

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. यह उनके दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है और वे इसकी कॉमेडी, केमिस्ट्री और रोमांटिक पलों की सराहना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे “जबरदस्त सिनेमाई आनंद” और “पूरी तरह से बॉलीवुड पैकेज” कहा है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने लिखा, “पूरी कास्ट तारीफ की हक़दार है… वरुण और जान्हवी की केमिस्ट्री कमाल की है और स्क्रीन पर चार चांद लगा देती है. उनकी कॉमेडी टाइमिंग और इमोशनल सीन बेहतरीन तरीके से निभाए गए हैं.” बहुत फैंस को वरुण की कॉमेडी जबरदस्त लगी.

यह भी पढ़ें- Kantara: Chapter 1 Review: हॉलीवुड स्टाइल में भारतीय संस्कृति का जबरदस्त संगम करवाता है कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी में अनुभव करें भगवान

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद भी बनाया रिकॉर्ड, एक-दो नहीं, 16 मूवीज की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >