Stree 2 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवंडर, चुटकी में कमा लिए इतने करोड़

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का जलवा बरकरार है. फिल्म धुआंधार रफ्तार से आगे बढ़ रही है. पहले सोमवार को मूवी ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

Stree 2 Box Office Collection Day 5: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सिर्फ पांच दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म धुआंधार रफ्तार से आगे बढ़ रही है. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी मूवी स्त्री 2, स्त्री की सीक्वल है. चंदेरी में सरकटे भूत का आतंक दर्शकों को फिल्म में खूब लुभा रही है. सोमवार को मूवी ने धमाकेदार कमाई और कितने का कलेक्शन हुआ, आपको बताते हैं.

स्त्री 2 का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसने सोमवार को भी तगड़ी कमाई की. Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार. फिल्म ने पांचवें दिन 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रक्षा बंधन की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला. वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 51.8 करोड़ की ओपनिंग की और कई सारे रिकॉर्ड को तोड़ डाला. उसके बाद पहले संडे को मूवी ने 55.9 करोड़ की जबरदस्त कमाई. फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. टोटल कमाई अबतक 228.45 करोड़ रुपये हो गई है.

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: सरकटे के आतंक ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साल की बड़ी ओपनर

Also Read- Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ ने बिगाड़ डाला ‘खेल-खेल में’ का पूरा खेल, ‘वेदा’ का हुआ बुरा हाल, सिर्फ खाते में आए इतने करोड़

कंगना रनौत ने स्त्री 2 की तारीफ में कही ये बात

हाल ही में कंगना रनौत ने स्त्री 2 की तारीफ में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था, ”मूवी स्त्री ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, पूरी टीम को बधाई, लेकिन फिल्म के रियल हीरो इसके डायरेक्टर है. इंडिया में हम डायरेक्टर्स को ज्यादा क्रेडिट नहीं देते है. इस वजह से युवा राइटर या डायरेक्टर बनना नहीं चाहते हैं. हर कोई जो फिल्मों में काम करना चाहता है, मुझे मार्गदर्शन के लिए मिलता है. अगर हर कोई एक्टर बन जाएगा तो फिल्में कौन बनाएगा. सोचो.” वहीं, कंगना अगली बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >