Sky Force Lifetime Box Office: 160 करोड़ के बजट में बनी स्काई फोर्स फ्लॉप हुई या हिट? 20वें दिन कितना रहा कलेक्शन

Sky Force Lifetime Box Office Collection: अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Sky Force Lifetime Box Office Collection: अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. देशभक्ति से भरपूर इस युद्ध ड्रामा में सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में दिखे. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली. अब इसके रिलीज को 20 दिन हो गए हैं. फिल्म का बजट लगभग 160 करोड़ रुपये था और यह अपनी लागत निकालने में भी सफल नहीं हो सकी. बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों जैसे देवा, थंडेल,लवयापा और बैडएस रविकुमार की मौजूदगी ने इसकी कमाई पर प्रभाव डाला.

स्काई फोर्स का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म स्काई फोर्स ने पहले हफ्ते करीब 86.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे हफ्ते मूवी की रफ्तार कम हो गई और इसने 19.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, 20वें दिन मूवी ने बेहद कम का कलेक्शन किया. डे वाइज कमाई के आंकड़े यहां देखें-

  • स्काई फोर्स पहला दिन- 12.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स दूसरा दिन- 22 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स तीसरा दिन-28 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स चौथा दिन- 7 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स पांचवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स छठा दिन- 6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 7वां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 8वां दिन- 3 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 9वां दिन- 5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 10वां दिन-5.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 11वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 12वां दिन- 1.35 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 13वां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 14वां दिन- 1.1 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 15वां दिन- 0.8 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 16वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 17वां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 18वां दिन- 0.45 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 19वां दिन- 0.45 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स 20वां दिन- 0.5 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स की कुल कमाई- 111.20 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia विवाद के बीच कपिल शर्मा आ गए चर्चा में, ऐसा कुछ कॉमेडियन ने कहा जिसे सुनकर मीडिया यूजर्स हुए हैरान

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam OTT: वैलेंटाइन डे पर नहीं जा पा रहे कहीं घूमने,तो इस ओटीटी पर घर बैठे पार्टनर के साथ देखें फिल्म फ्री में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >