Sikandar Trailer Out: मारधाड़, इमोशन और रोमांस से भरपूर है ‘सिकंदर’ का ट्रेलर, चंद घंटे में दिखी हीरो से विलन की दमदार झलक

Sikandar Trailer Out: सलमान खान की मच अवेटेड ‘सिकंदर’ का दमदम ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें धांसू डायलॉग, एक्शन, रोमांस, इमोशन और भाईजान का जबरदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है. यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Sikandar Trailer Out: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होने से ठीक एक हफ्ते पहले, फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर को देख एक बात कंफर्म है कि इस बार की इर्द भाईजान के फैंस के लिए काफी खास होने वाली है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी सिकंदर का ही कब्जा जमता दिखाई दे रहा है. फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं. तो वहीं, स्टार कास्ट के रूप में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शरमन जोशी जैसे कलाकार शामिल हैं. एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ खास है, आइए बताते हैं.

यहां देखें सिकंदर का ट्रेलर-

कैसा है सिकंदर का ट्रेलर?

सिकंदर के ट्रेलर की शुरुआत में सलमान खान के वांटेड नाम से कई पोस्टर पुलिस स्टेशन में दिखाई देते हैं, जिसके बाद रश्मिका मंदाना दिखती हैं. वह कहती हैं कि जब देखो किसी न किसी का मुंह तोड़कर घर आ जाते हैं. इस बीच प्रतीक बब्बर मार खाते हुए दिखाई देते हैं और वॉइस ओवर सुनाई देता है कि राजकोट का राजा है वो… और फिर फाइनली सलमान खान की एंट्री होती है. वह दमदार अंदाज में अपना डायलॉग कहते हैं कि आप हमको बाहर ढूंढ रहे हो और हम आपका आपके घर में इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद शुरू होता है जबरदस्त मार-धाड़ और खून खराबा. ट्रेलर के बीच में रश्मिका और सलमान खान के बीच रोमांस भी देखने को मिल रहा है. साथ ही ट्रेलर के आखिर तक इमोशन का एक खूबसूरत टच दिया गया है. कुल मिलाकर सिकंदर का ट्रेलर फिल्म की हाइप को दोगुना कर रहा है.

ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन

सिकंदर का ट्रेलर देख फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘1000 करोड़ लोडिंग’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब इसे कहते हैं परफेक्ट ट्रेलर.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आग लगा दी भाईजान.’ कुछ अन्य लोगों ने कहा, ‘ईदी मिल गई.’

यह भी पढ़े: Jaat Movie Trailer: सनी देओल की ‘जाट’ की ट्रेलर रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन दिखेगा ढाई किलो हाथ का दम!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >