Shah Rukh Khan Net Worth: अमिताभ बच्चन से ज्यादा अमीर हैं शाहरुख खान, जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 ने लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जूही चावला, करण जौहर और ऋतिक रोशन ने अपनी जगह बनाई हैं. लिस्ट की मुताबिक, किंग खान, अमिताभ बच्चन से ज्यादा अमीर है.

Shah Rukh Khan Net Worth: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है. शाहरुख की लोकप्रियता दुनिया भर में हैं और उनके फैंस हर जगह है. वैसे तो किंग खान ने अब तक कई मुकाम हासिल किया है और अब उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गया. अब सबसे अमीर एक्टर भी बन गए है. उन्होंने 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में एंट्री ले ली है. लिस्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 7300 करोड़ हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में जूही चावला, अमिताभ बच्चन, करण जौहर और ऋतिक रोशन को भी जगह मिली है.

शाहरुख खान की नेट वर्थ कितनी है ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 ने लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार, शाहरुख खान की नेट वर्थ 7300 करोड़ है. कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की वजह से एक्टर ने लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. किंग खान कई पॉपुलर प्रॉडक्ट्स के ब्रांड एंबेसडर है. उनकी पिछली तीनों फिल्में पठान, जवान और डंकी ने दुनियाभर में जमकर कमाई की. इन मूवीज की वजह से भी उनकी नेट वर्थ में इजाफा हुआ है.

अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ कितनी है ?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में जगह बनाई है. लिस्ट की मानें तो उनकी नेट वर्थ 1,600 करोड़ है.

जूही चावला की कितनी नेट वर्थ है ?

जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ऑनर है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में उनका भी नाम है. उनकी नेट वर्थ 4600 करोड़ लिस्ट में बताई गई है.

ऋतिक रोशन की नेट वर्थ कितनी है ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की नेट वर्थ 2000 करोड़ है. फिल्मों के अलावा एक्टर फिटनेस ब्रांड एचआरएक्स के ऑनर भी है.

निर्माता करण जौहर की कुल संपत्ति कितनी है ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की मानें तो, करण जौहर की नेट वर्थ 1400 करोड़ रुपये है.

Also Read- पार्टी में बेहद छोटे ड्रेस में पहुंची आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, शाहरुख खान की लाडली दिखी इस खास शख्स के साथ

Also Read- Darr फिल्म के सेट पर सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी पैंट, इस शख्स ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शाहरुख खान उनपर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >