Salman Khan Latest Photo: बहुत ज्यादा बाहर निकल आई हैं सलमान खान के पैर की नसें, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुल गई पोल

Salman Khan Latest Photo: सलमान खान की लेटेस्ट तसवीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इन फोटोज में एक्टर काफी फिट नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके पैर की नसें बहुत ज्यादा बाहर आ गई है और इसपर फैंस की नजर पड़ गई.

Salman Khan Latest Photo: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म फैंस के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी, लेकिन साल 2026 सलमान के लिए बहुत खास होने वाला है. उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर फैंस की नजरें हैं. मूवी से उनका पहला लुक रिवील हो चुका है. इस बीच एक्टर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीरों के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन भी लिखा है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

सलमान खान की लेटेस्ट तसवीर

सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर 2025 को हैं और वह 60 साल के होने वाला हैं. अपने बर्थडे से पहले एक्टर ने अपनी फोटोज शेयर कर लिखा, काश मैं 60 साल की उम्र में ऐसी दिख पाता! आज से 6 दिन बाद. फोटोज में एक्टर ब्लैक वेस्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए दिख रहे हैं. वह अपने जिम में है. उनका क्लीन-शेव लुक फैंस को दीवाना बना देगा. हालांकि फैंस की नजर उनके पैर की नसों पर पड़ी, जो बहुत ज्यादा बाहर निकल आई है. फिलहाल उनके पोस्ट पर कई कमेंट्स आ रहे हैं.

यूजर्स ने किया ये कमेंट

सलमान खान की फोटो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, बूम फिटनेस आइकन. एक यूजर ने लिखा, फिट मैन. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे भाई. एक यूजर ने लिखा, भाई आपकी नसें पैर की इतनी क्यों निकल आई है. एक यूजर ने लिखा, भाई का लेवल है.

इस दिन रिलीज होगा ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन 27 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ेंBigg Boss 19: नेशनल टीवी पर फूट-फूटकर रोए सलमान खान, धर्मेंद्र को याद कर फफक-फफक कर लगे रोने, कहा- सनी और बॉबी को कैसा फील हो रहा होगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >