Ranbir Kapoor की एनिमल पार्क का कर रहे वेट? तो उससे पहले विशलिस्ट में एड कर ले उनकी ये फिल्में, देखकर मजा आ जायेगा

Ranbir Kapoor Best Films on OTT: रणबीर कपूर बॉलीवुड के अच्छे एक्टर्स में से एक हैं. साल 2023 में रिलीज हुई एनिमल्स से रणबीर कपूर का क्रेज दशकों में और भी बढ़ गया था, इसके बाद आज हम उनकी कुछ बेहतरीन फिल्म ऑन के बारे में बताएंगे जो आज भी दर्शकों के विश लिस्ट में है शामिल.

Ranbir Kapoor Best Films on OTT: रणबीर कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिन्हें आज भी हर युवा अपनी विशलिस्ट में शामिल किए बैठा है. उनकी लास्ट फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई एनिमल थी, जिसके बाद उन्होंने अपने प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ा ब्रेक लिया है. ऐसे में आज हम उनके फैंस के लिए उन फिल्मों के नाम लेकर आएं हैं, जिन्हें देखने के बाद वह एक बार फिर रणबीर कपूर के फैन हो जाएंगे.

रॉकस्टार

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी साल 2011 की फिल्म रॉकस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. यह फिल्म आज तक दर्शकों की विश लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने निभाई थी. इस फिल्म की कहानी जनार्दन नाम के कॉलेज स्टूडेंट की है, जो अपने अंदर के सिंगर को बाहर लाने के लिए प्रेरणा ढूंढ रहा होता है लेकिन उसे उसकी प्रेरणा तब मिलती है, जब उसका दिल टूटता है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने हैं. रॉकस्टार को देखने के लिए आप जिओ सिनेमा पर जा सकते हैं.

Also Read Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की क्लैश पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नुकसान तो होना ही…

बर्फी

बर्फी साल 2012 में रिलीज हुई एक रोमांस कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था. फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर, इलियाना डी क्रूज़ और प्रियंका चोपड़ा हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को दर्शक यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.

संजू

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी साल 2018 की फिल्म संजू, संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है. इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है. फिल्म में उनकी जबरदस्त एक्टिंग को दर्शकों ने कही प्यार दिया था और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कलेक्शन बढ़िया रहा था. संजू को आप नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Also Read बॉलीवुड की इन एवरग्रीन फिल्मों को नहीं देखा, तो आपका फिल्मी लवर होना बेकार है

तमाशा

तमाशा साल 2015 में आई एक रोमांस कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया है. इस फिल्म को देखने के लिए नेटफ्लिक्स या अमेजॉन प्राइम पर जाकर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >